फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कार की खिड़की का शीशा तोड़ लैपटॉप उड़ाया

कार की खिड़की का शीशा तोड़ लैपटॉप उड़ाया

Wed, 20 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
कार की खिड़की का शीशा तोड़ लैपटॉप उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर। शहर के रेलवे रोड पर कॉर्पोरेशन बैंक के सामने खड़ी कार की खिड़की का शीशा तोड़ कर चोर लैपटॉप चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार मालिक ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुरुग्राम के पालम विहार निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह एक निजी बीमा कंपनी में बतौर वरिष्ठ प्रबंधक कार्यरत है। वह 8 दिसंबर को वह कंपनी के किसी काम के लिए रेलवे रोड स्थित कॉर्पोरेशन बैंक में अपनी कार लेकर आया था। वह अपनी कार बैंक के सामने खड़ी कर अंदर चला गया। जब वापस लौटा तो उसकी कार की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और उसका लैपटॉप का बैग गायब था। उसने आस-पास पूछताछ भी की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में एक पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में जांच की तो उसमें चोरी की वारदात सामने आई। विकास कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन चार व्यक्तियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed