{"_id":"5963d3504f1c1bf15a8b4776","slug":"11499714384-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षद पर अब आईटी एक्ट का मामला दर्ज, उसकी शिकायत पुलिस ने दबाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व पार्षद पर अब आईटी एक्ट का मामला दर्ज, उसकी शिकायत पुलिस ने दबाई
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। महिला व्यापारी नेता से अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले में आरोपी पूर्व पार्षद व व्यापार मंडल के संयोजक विमल किशोर पर अब आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला व्यापारी नेता का आरोप है कि विमल किशोर ने उसका वीडियो सोशल साइट पर अपलोड किया है। जिससे उनकी छवि पर असर पड़ा है। पुलिस ने आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं विमल किशोर ने फिर से दोहराया है कि उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। उस पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई तक नहीं की है और पुलिस उसे दबाकर बैठ गई है।
गीता भवन मार्केट की महिला व्यापारी नेता ने पूर्व पार्षद तथा सोनीपत व्यापारी एसोसिएशन के संयोजक विमल किशोर के खिलाफ सिटी थाना में आईटी एक्ट की शिकायत दी है। महिला के बयान पर पहले से ही विमल किशोर और वेदप्रकाश पर मारपीट करने, गलत नियत से वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज है। अब व्यापारी नेता ने उसकी वीडियो को सोशल साइट पर अपलोड कर उसे बदनाम करने की शिकायत दी है। महिला के बयान पर पुलिस ने एक अन्य मामला दर्ज कर लिया है। वहीं महिला व्यापारी के पक्ष में दुकानदारों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
मेरी शिकायत पर कब होगी कार्रवाई
सोनीपत व्यापारी एसोसिएशन के संयोजक विमल किशोर ने कहा कि महिला व्यापारी की शिकायत पर तो तुरंत मामला दर्ज कर लिया जाता है। लेकिन उसने भी महिला व्यापारी के खिलाफ शिकायत दी थी। उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उसे मामले की जांच के नाम पर कभी चौकी तो कभी थाने में बुलाया जाता है। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने के चलते ही उसने वीडियो अपलोड कर इंसाफ की मांग की थी।