फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 07 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
गोहाना (सोनीपत)। थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कराकर एक युवक पर शक जताया था। जिस पर पुलिस ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने व उसे बाद में नैनीताल में छोड़ आने की बात कही। पुलिस ने आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लेकर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक महिला ने 25 अप्रैल को शहर थाना में शिकायत दी थी कि कोई उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। 3 मई को महिला ने शक जाहिर किया कि मनोहर नाम का युवक अपने साथियों के साथ उसकी बेटी को लेकर गया है। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने मामले की जांच करते हुए मनोहर को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने गांव के साथी राहुल व लाखन के साथ लड़की को एक खाली निर्माणाधीन मकान में ले गया था वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद वह उसे उत्तराखंड के नैनीताल ले गए थे और वहीं छोड़ आए। बताया गया है कि लड़की एक आरोपी के खेत में सब्जी लेने के लिए आती थी। आरोपी ने उसे बहाने से बुला लिया था और बाद में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसके दो साथियों को भी काबू कर लिया। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई है। लड़की बरामद होने के बाद पता चलेगा कि आरोपियों ने नैनीताल ले जाने के बाद भी लड़की से दुष्कर्म किया था या नहीं।
विज्ञापन

समतामूलक महिला संगठन ने दिया डीएसपी को ज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में समतामूलक महिला संगठन ने डीएसपी गोहाना सुशीला को ज्ञापन देकर किशोरी का पता लगाने की मांग की है। सगठन की प्रदेश संयोजिका डॉ.सुनीता त्यागी ने कहा कि लडक़ी का जल्द पता लगाया जाए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed