{"_id":"59e6554e4f1c1b68678b667b","slug":"111508267342-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर चालक 6 लाख के मोबाइल लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर चालक 6 लाख के मोबाइल लेकर फरार
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राई(सोेनीपत)।
जीटी रोड पर कुमासपुर स्थित कंपनी में मोबाइल फोन की डिलीवरी करने पहुंचा चालक कैंटर 6 लाख से अधिक के मोबाइल उड़ा ले गया। चालक ने कैंटर को कंपनी में लाकर खड़ा कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली कैंट स्थित सदर नगर निवासी आशु गुलिया ने थाना मुरथल पुलिस को शिकायत दी है कि उसने अपना कैंटर एक कोरियर कंपनी में माल ढोने के लिए लगा रखा है। उसके कैंटर पर दक्षिण दिल्ली स्थित शाहिद कैंप का रहने वाला काला बतौर चालक कार्यरत है। 13 अक्टूबर को काला पानीपत स्थित कोरियर कंपनी के कार्यालय से दिन में 11 बजे अमेजन कंपनी के बहालगढ़ स्थित वेयरहाउस के लिए चला था। कैंटर में कंपनी के 251 पैकेट थ,े जिनमें मोबाइल फोन थे। काला दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कैंटर को अमेजन कंपनी के वेयरहाउस में खड़ा कर गायब हो गया। जब कैंटर से सामान की जांच की गई तो उसमें से 69 पैकेट गायब मिले। जिनकी कीमत करीब छह लाख सात हजार है। उसने शक जताया कि पैकेट चालक काला ने उड़ा लिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में कैंटर मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।