फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10th maths paper leak in sonipat district exam canceled on center

Sonipat: आहुलाना में 10वीं गणित का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, अध्यापक पर फोटो खींचकर लीक करने का आरोप

Tue, 14 Mar 2023 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 11:19 PM IST
सार

निजी स्कूल के अध्यापक पर फोटो खींचकर लीक करने का आरोप है। दो सुपरवाइजर कार्यभार मुक्त किए गए हैं। पुलिस ने तीन परीक्षार्थियों, शिक्षक और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोनीपत में गणित की परीक्षा में 10 यूएमसी बने हैं।

विज्ञापन
10th maths paper leak in sonipat district exam canceled on center
परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक की सूचना पर पहुंची बोर्ड चेयरमैन की टीम पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर खंड के गांव आहुलाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक निजी स्कूल के शिक्षक ने तीन परीक्षार्थियों के प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर उसे वायरल कर दिया। जिसका पता लगते ही बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और वहां की परीक्षा रद्द कर दी। मामले में तीन विद्यार्थी, शिक्षक और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दो पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) को कार्यभार मुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन


हरियाणा बोर्ड की तरफ से मंगलवार को 10वीं कक्षा का गणित विषय का पेपर लिया गया। गांव आहुलाना के केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के करीब पौना घंटा बाद निजी स्कूल का शिक्षक अंदर घुसा और मोबाइल से दो विद्यार्थियों के प्रश्नपत्र की फोटो खींच ली। इसके बाद दूसरे कमरे में गया और वहां पर एक विद्यार्थी के प्रश्नपत्र की फोटो खींची। बाहर जाकर उसने पेपर को वायरल कर दिया। परीक्षा केंद्र से तीन कोड के पेपर लीक होने का पता लगते ही क्यूआर कोड के माध्यम से टीम केंद्र पर भेजी गई। टीम ने पता किया तो जानकारी मिली कि तीनों विद्यार्थियों के पेपर की फोटो खींचने वाला उनके निजी स्कूल का शिक्षक था। टीम ने इस दौरान केंद्र सुपरवाइजर कृष्णा और आजाद सिंह को कार्यभार मुक्त कर दिया। साथ ही बोर्ड ने शाम को इस परीक्षा केंद्र की गणित विषय की परीक्षा को रद्द कर दी।
विज्ञापन


जिले में अब तक चार परीक्षा केंद्र पर लीक हो चुका पेपर
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में सोनीपत जिले में अब तक चार केंद्रों पर पेपर लीक हो चुके हैं। परीक्षा शुरू होने के दूसरे दिन 28 फरवरी को दसवीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर लीक हो गया था। गांव जागसी, ताजपुर और बैंयापुर लहराड़ा में प्रश्नपत्र लीक हुआ था। अब गणित विषय की परीक्षा में फिर से प्रश्नपत्र लीक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणित की परीक्षा में रहा बाहरी हस्तक्षेप, 10 यूएमसी बनी
हरियाणा विद्यालय बोर्ड की परीक्षा में लगातार नकल हो रही है। इसे रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। बोर्ड की उड़नदस्ता टीम ने मंगलवार को भठगांव के परीक्षा केंद्र पर पांच, करेवड़ी गांव के परीक्षा केंद्र पर दो और आहुलाना गांव के परीक्षा केंद्र पर तीन विद्यार्थियों की यूएमसी बनाई।

गांव आहुलाना के राजकीय स्कूल में बनाए गए केंद्र से प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिली थी। प्रश्नपत्र कोड से इसकी पुष्टि हुई थी। चेयरमैन उड़नदस्ते ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पर्यवेक्षकों को हटा दिया गया है। -महेश, जिला अधीक्षक, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड


परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक होने की सूचना मिली थी। केंद्र अधीक्षक के बयान पर तीन विद्यार्थियों समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -रवि कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed