फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पहले देवर ने निकाह का झांसा देकर बनाए संबंध, बाद में चचेरे भाई के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

पहले देवर ने निकाह का झांसा देकर बनाए संबंध, बाद में चचेरे भाई के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 05 Jan 2019 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
पहले देवर ने निकाह का झांसा देकर बनाए संबंध, बाद में चचेरे भाई के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
पहले देवर ने निकाह का झांसा देकर बनाए संबंध, बाद में चचेरे भाई के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। गन्नौर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने देवर पर पहले निकाह का झांसा देकर संबंध बनाने व बाद में चचेरे भाई के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे गन प्वाइंट पर लेकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह मार्च 2012 में गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में हुआ था। बाद में विवाद के चलते वह अपने मायके आ गई। महिला का आरोप है कि इसी बीच उसका देवर उनके घर आने लगा। उसने उसे कहा कि वह अपने भाई से उसका समझौता करा देगा। साथ ही समझौता नहीं होने पर उसने कहा कि वह उससे निकाह कर लेगा। आरोपी ने उससे निकाह का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि एक दिन आरोपी अपने चचेेरे भाई के साथ उसके घर आ गया। उस समय परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान दोनों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह उसे किसी को बताने पर मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। बाद में उसने परिजनों का बताया। जिस पर वीरवार को महिला ने मामले की शिकायत एसपी सोनीपत को देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर गन्नौर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed