फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अलग-अलग हादसों में गई पांच की जान, दो गंभीर

अलग-अलग हादसों में गई पांच की जान, दो गंभीर

Sun, 26 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में गई पांच की जान, दो गंभीर
अलग-अलग हादसों में पांच की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/कुंडली। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। तीन की मौत सड़क हादसों में हुई है। वहीं, दो की ट्रेन से कटकर जान गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया।
पहली घटना में केएमपी गोल चक्कर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में बाइक सवार बागपत के गांव बिलोचपुरा निवासी सुहैल (19) की मौत हो गई और उसका साथी सलमान घायल हो गया। दोनों आजादपुर सब्जी मंडी से आम लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में जीटी रोड मुरथल फ्लाईओवर के पास शिमला से बाइक पर दिल्ली लौट रहे इनाम अहमद (28) की मौत हो गई। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मुरथल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में मुरथल-नांदनौर सड़क पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार मछरौला निवासी सोनू (32) की मौत हो गई और चंद्र घायल हो गया। चंद्र को खानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

वहीं एक अन्य मामले में मिल्टन फैक्टरी के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि महिला की उम्र करीब 55 वर्ष है और वह पीली, हरी, लाल, बैंगनी फूलदार साड़ी पहनी हैं। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह पुरखास रोड विश्वकर्मा कॉलोनी के पास ट्रेन से कटकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह सफेद बनियान व काली पेंट पहने है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed