{"_id":"5b47aa204f1c1b3d5e8b549e","slug":"101531423264-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र गंभीर
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलेट की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव फरमाना के निकट नहर पर खेत में जा रहे पिता-पुत्र को बुलेट बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहतक के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई जबकि बेटे की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव जसराना निवसी अरुण ने बताया कि 11 जुलाई को पिता बलजीत के साथ वह खेतों में जा रहा था। जैसे ही वे फरमाना गांव के निकट नहर पर पहुंचे तो गलत दिशा में आ रही बुलेट बाइक ने सीधी टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बलजीत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अरुण के बयान पर पुलिस ने बुलेट बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।