फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ऑटो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

Fri, 16 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
ऑटो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। रोशनपुर-बड़ौत रोड पर एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायल ने मामले की शिकायत जीटी रोड पुलिस चौकी में दी। घायल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

गांव उमेदगढ़ निवासी इरफान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गन्नौर एक निजी कंपनी में कार्यरत है। 8 फरवरी को वह अपनी बाइक पर अपने पिता इमरान के साथ गन्नौर की तरफ जा रहा था। जब वह रोशनपुर-बड़ौत रोड पर पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक ऑटो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सड़क पर जा गिरी और वह व उसका पिता इमरान घायल हो गए। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पिता-पुत्र को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इरफान को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जबकि इरफान के पिता इमरान को छुट्टी दिया। पुलिस ने इरफान की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed