{"_id":"5a36bb344f1c1b96698b991e","slug":"101513536308-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो व नकदी लूट में आरोपी काबू, रिमांड पर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो व नकदी लूट में आरोपी काबू, रिमांड पर लिया
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कुंडली से बोलेरो गाड़ी, मोबाइल व नकदी लूट के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव पावटी का रहने वाला निखिल उर्फ मोनू है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
मूलरूप से यूपी के जिला एटा के गांव कुकराए फिलहाल प्याऊ मनियारी निवासी कंवर पाल ने पुलिस को बताया था कि वह 26 अक्टूबर की रात को कुंडली औद्योगिक क्षेत्र आ रहा था। वह अपनी नई बोलेरो गाड़ी में था। इसी दौरान बाइक सवार चार युवकों ने चाकू दिखाकर उससे बुलेरो, 23 सौ रुपये व मोबाइल छीन लिया था। बाद में आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में सबौली के तरूण उर्फ काली, रोहित व आशु को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उनसे लूटी गई बुलेरो, वारदात में प्रयुक्त चाकू व बाइक को बरामद कर लिया था। मामले में अब मुख्य सिपाही सुभाष ने चौथे आरोपी गांव पावटी निवासी निखिल उर्फ मोनू को भी काबू कर लिया है। आरोपी लूटा गया मोबाइल लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने मोबाइल की रिकीवरी के लिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
वर्जन
लूट के मामले में चौथे आरोपी को काबू कर रिमांड पर लिया है। उससे मोबाइल बरामद किया जाएगा। तीन आरोपी पहले काबू किए जा चुके है।
प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।