फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime

दूध लेने जा रहे युवक को पिस्तौल दिखाकर बाइक व 700 रुपये लूटे, दिल्ली से लूटी बाइक छोड़ गए बदमाश

Mon, 27 Apr 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Crime
खरखौदा (सोनीपत)। गांव सैदपुर में अपने खेत से दूध लेने दुकान पर जा रहे युवक को पिस्तौल दिखाकर चार बदमाश उसकी बाइक लूट ले गए। बदमाशों ने उससे 700 रुपये भी छीन लिए। बदमाश जिस बाइक पर सवार होकर आए थे वारदात को अंजाम देने के बाद भागते हुए उसे
विज्ञापन

मौके पर छोड़ गए। बाद में जांच करने पर पता लगा कि बाइक को दो दिन पहले दिल्ली के कटेवड़ा से लूटा गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से यूपी के जिला बुलंदशहर के गांव चिमनी निवासी अरविंद ने बताया कि वह फिलहाल परिवार के साथ गांव सैदपुर में रहता है। उन्होंने सैदपुर के खेत में बाग लगा रखा है। वह रविवार को बाइक पर सवार होकर दूध लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। जब वह मुख्य मार्ग के पास पहुंचे तो एक बाइक सवार चार युवकों ने उसे रोक लिए। उसे रोकते ही एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उसे अड़ा दी। उसके बाद उन्होंने उसकी बाइक छीन ली। साथ ही उसके पर्स से 700 रुपये भी छीन लिए। बाद में बदमाश अपनी बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। अरविंद ने मामले से परिजनों व पुलिस को अवगत कराया। जिस पर सैदपुर चौकी पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों द्वारा छोड़ी गई बाइक को कब्जे में लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले दिल्ली से लूटी थी बरामद हुई बाइक
पुलिस ने बदमाशों द्वारा मौके पर छोड़ी गई बाइक के बारे में जांच की तो पता लगा कि बाइक को उन्होंने शनिवार को ही दिल्ली के गांव कटेवड़ा से लूटा था। वहां से बाइक लूटकर भागते हुए उस बाइक को यहां छोड़ गए और अरविंद की बाइक लूट ले गए। अरविंद ने पुलिस को बताया कि जिस बाइक को बदमाश लूटकर फरार हुए वह उसने दो माह पहले ही खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
युवक ने चार बदमाशों पर पिस्तौल दिखाकर बाइक लूट का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाश एक बाइक छोड़कर भागे थे उसकी जांच में पता लगा कि उसे दिल्ली से लूटा गया था। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-चांद सिंह, चौकी प्रभारी सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed