फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Couple drank poisonous substance in Sonipat, woman died

सोनीपत: दंपती ने पीया जहरीला पदार्थ, महिला की मौत, परिजन बोले- खांसी की दवा के धोखे में पी लिया

Thu, 13 Jan 2022 11:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 11:40 PM IST
सार

परिजनों ने लिखित में दिया कि खांसी की दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ पी लिया। दोनों के तीन बच्चे हैं। जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
Couple drank poisonous substance in Sonipat, woman died
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सोनीपत के गांव खेवड़ा में दंपती ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ पी लिया। दोनों को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बयान दिया है कि खांसी की दवा के धोखे में पास ही रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

गांव खेवड़ा निवासी प्रीति (30) व उसके पति अश्विनी को परिजनों ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ पीने के चलते बहालगढ़-सोनीपत रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान प्रीति की मौत हो गई। उसके पति अश्विनी को उपचार दिया जा रहा है। मामले की सूचना के बाद दिल्ली के गांव घोघा से प्रीति के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल में पहुंचे।

विज्ञापन

 

 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने खांसी की दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ पी लिया था, जिससे प्रीति की मौत हो गई। राई थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला की मौत से उसके तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। अश्विनी-प्रीति की दो बेटियां व एक बेटा है। राई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव खेवड़ा में दंपती के जहरीला पदार्थ पीने की सूचना मिली थी। महिला की मौत हो गई है और उसके पति की हालत अब ठीक है। परिजनों ने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ पीने का बयान दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed