{"_id":"68e039f27fdad9fdfc0fbbd0","slug":"councillors-surrounded-corporation-officials-regarding-public-problems-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143270-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पार्षदों ने जनसमस्याओं को लेकर निगम अधिकारियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पार्षदों ने जनसमस्याओं को लेकर निगम अधिकारियों को घेरा
Sat, 04 Oct 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत के सेक्टर-23 सामुदायिक केंद्र में हाउस की बैठक के दौरान वार्ड नंबर 8 की समस्याओ
सोनीपत। नगर निगम हाउस की बैठक में पार्षदों ने जनसमस्याओं को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को घेरा। पार्षदों का कहना था कि खंभों पर अव्यवस्थित तरीके से लगे मीटर, बिजली के लटकते तार हादसों का कारण बन रहे हैं। सड़क से कम दूरी पर रखे ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका रहती है।
सेक्टर-23 स्थित सामुदायिक केंद्र में शुक्रवार को नगर निगम की हाउस की बैठक हुई। इसमें मेयर राजीव जैन, विधायक निखिल मदान, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत भी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में एक-एक करके सभी पार्षदों ने शहर में बिजली की व्यवस्थाओं पर सवाल करने शुरू कर दिए। पार्षद सुरेंद्र नैय्यर ने बिजली के तारों को बदलने की मांग की।
पार्षद सूर्या दहिया ने बताया कि उत्तम नगर व मोहन नगर में बिजली के खंभे तक नहीं है। लकड़ी की बल्लियों के सहारे तार लगा रखे हैं जिससे हादसे होने का डर बना रहता है। वहीं पार्षद अतुल जैन ने कहा कि बारिश के दौरान मिशन चौक के पास करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद भी बिजली निगम की ओर से संज्ञान नहीं दिया। इस पर बिजली निगम के उपमंडल अभियंता प्रदीप खोखर ने पार्षदों से व्यवस्था ठीक करने के लिए छह माह का समय मांगा।
विज्ञापन
पार्षद मुकेश सैनी ने सरकारी राशन वितरण में देरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डिपो धारकों की ओर से मनमानी की जा रही है। डिपो धारक महीने में एक या दो दिन अपनी दुकानें खाेलते है। ऐसे में सरकारी राशन लेने वाले पात्र लोगों की लाइन लंबी लग जाती है जिससे लोगों को परेशानी होती है।
वहीं पार्षद पुनीत राई ने कहा कि पात्र लोगों को राशन एक साथ नहीं दिया जाता। कभी गेहूं दिया जाता है तो कभी चीनी या सरसों का तेल दिया जाता है। पात्र लोग पूरा राशन लेने के लिए डिपो धारक के पास चक्कर काटते हैं। इस पर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने संबंधित खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
पार्षद इंदू वलेचा ने जंजघर के पास राजकीय प्राथमिक पाठशाला की जर्जर भवन का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि उस पाठशाला में करीब 20 बच्चे पढ़ते है। पाठशाला के भवन निर्माण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने मामला संज्ञान में न होने की बात कही।
वहीं मेयर राजीव जैन ने खंड शिक्षा अधिकारी को पाठशाला को मॉडल टाउन स्कूल में शिफ्ट करने का सुझाव दिया। पार्षद हरिप्रकाश सैनी ने जटवाड़ा में तालाब के सुंदरीकरण का मुद्दा उठाया। इसके अलावा पार्षदों ने सफाई व्यवस्था, गलियों व सड़कों का निर्माण कराने का मुद्दा उठाया।