फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Councillors raised the issue of deteriorating sanitation system and street lights

Sonipat News: पार्षदों ने उठाया चरमराई सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट का मुद्दा

Thu, 10 Apr 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 10 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Councillors raised the issue of deteriorating sanitation system and street lights
फोटो 11: सोनीपत के खरखौदा ​नपा कार्यालय में बैठक के दौरान पार्षदों को संबाेधित करते विधायक पवन
खरखौदा। नगरपालिका कार्यालय में बुधवार को पार्षदों की बैठक हुई। इसमें पार्षदों ने शहर में सफाई व्यवस्था चरमराने व पर्याप्त स्ट्रीट लाइट न होने की बात कही। साथ ही बंदरों से हो रही परेशानी से भी निजात दिलाने की मांग बैठक में उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता नपा चेयरमैन हीरालाल ने की, जिसमें पहुंचे विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में नपा की जमीन पर हुए कब्जों की जानकारी उन्हें दें। वह उन्हें हटाने की जिम्मेदारी खुद लेते हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि गलियों में नालों के ऊपर स्लैब बने हैं, वह व्यवस्थित नहीं हैं। खुद उनके घर और कार्यालय के बीच में ऐसी समस्या है। दो माह पहले भी उन्होंने कहा था। लोग उन्हें शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक दुरुस्त नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए बजट की जरूरत है तो उन्हें बताए, वह मुख्यमंत्री से लेकर आएंगे। विधायक ने कहा कि कुम्हार समाज की चौपाल के लिए जमीन कहां मुहैया हो सकती है, नपा अधिकारी जल्द बताएं। वहीं जो भी जर्जर चौपाल शहर में हैं उनकी मरम्मत की जानकारी दी जाए। बैठक में नालों को बंद कर डाली जा रही पाइपलाइन के लेवल का मुद्दा उठा, जिस पर नपा सचिव ने पूरे शहर के लिए छोटे टेंडर हटाकर अनुभवी कंपनियों को इसका टेंडर देने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे पार्षदों ने मान लिया। वहीं बंदरों को पकड़ने के लिए 15 अप्रैल को टेंडर छोड़ने की जानकारी दी।
विज्ञापन

पार्षद नवीन दहिया ने कहा कि कुछ दिन पहले उनके वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की जो लिस्ट उन्हें थमाई गई थी, वह काम तो उनके वार्ड में हो ही नहीं रहे हैं। इसकी जांच कराई जाए कि कहां हेर-फेर है। वहीं शहर में दो बार नालों को साफ करने के लिए टेंडर छोड़ा जा चुका है, लेकिन आज तक सफाई नहीं हो सकी। बुच्चेश्वर मंदिर के पार्क का उद्घाटन हो चुका है, लेकिन वहां पर सुविधा तक नहीं है। इसकी जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed