फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Councillor arrested in 7-month-old municipal lockout case, released on bail

Sonipat News: 7 महीने पुराने नगरपालिका तालाबंदी मामले में पार्षद गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

Sat, 14 Mar 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Councillor arrested in 7-month-old municipal lockout case, released on bail
खरखौदा में थाने से जमानत के बाद अपनी बात रखते नगर पालिका प्रशासन से नाराज पार्षद नवीन और अन्य। 
खरखौदा। गत वर्ष नगर पालिका कार्यालय पर ताला लगाकर रोष जताने के मामले में शुक्रवार को कई पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी हुई। हालांकि गिरफ्तार जनप्रतिनिधियों को थाने से ही जमानत भी मिल गई। वार्डों में विकास कार्य न होने से नाराज कई पार्षदों व पार्षद पतियों ने 18 अगस्त 2025 को नगर पालिका के गेट पर ताला लगा दिया था। इसके बाद दो दिन तक धरना जारी रहा था।
विज्ञापन

इस संबंध में कई जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में खरखौदा थाने में अभियोग दर्ज है। शुक्रवार को तालाबंदी मामले में पार्षद नवीन दहिया, जसबीर, प्रमोद, अनूप दहिया, पार्षद पति रविंद्र, अनिल व सीताराम की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

इसके बाद पार्षद नवीन ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने कहा था कि यदि अपने अधिकार मांगने पर न मिले तो छीनने पड़ते हैं। हम सभी पार्षद उनके ही दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। हम नगर पालिका द्वारा शहर में किए जाने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता बरते जाने की मांग उठाने के साथ ही वार्डों में विकास कार्यों की मांग उठाते रहे हैं। इसे भविष्य में भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि नगरपालिका के कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती गई और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो हम सभी पार्षद दोबारा धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed