फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corruption allegations in Omaxe Heights Society

Sonipat News: ओमैक्स हाइट्स सोसाइटी में भ्रष्टाचार के आरोप

Wed, 12 Mar 2025 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Corruption allegations in Omaxe Heights Society
फोटो 40- सोनीपत के सेक्टर-8 स्थित ओमेक्स हाइट्स सोसायटी में भ्रष्टाचार को लेकर रोष जताते स्थानी
सोनीपत। सेक्टर-8 स्थित ओमेक्स हाइट्स सोसायटी के निवासी दयनीय स्थिति में रहने को मजबूर हैं। आरोप है कि लोगों की ओर से भुगतान किए जाने के बावजूद सोसाइटी का बिजली बिल 3.5 करोड़ रुपये हो चुका है। उनकी ओर से दी गई रखरखाव की राशि में भी गबन किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि वह तीन साल से सोसायटी में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत रजिस्ट्रार को कई बार दे चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

अजय कुमार पांडे, विनीत, रोहित गुलाटी, सुखपाल सिंह राणा, मुकेश कुमार, पंकज दीक्षित, नरेंद्र आर्य, शांति मित्तल व पूनम देवी ने कहा कि सोसाइटी में बिजली बिल का भुगतान एडवांस (प्रीपेड सिस्टम के तहत) किया जाता रहा है। आरोप है कि अब रजिस्ट्रार की मिलीभगत से पूर्व आरडब्ल्यूए के सचिव, उप प्रधान व कोषाध्यक्ष की ओर से बिजली के बिल का गबन कर बिजली निगम को भुगतान नहीं किया है। पूर्व आरडब्ल्यूए की सिफारिश पर रजिस्ट्रार ने प्रबंधक की नियुक्ति कर दी गई थी। उनकी नियुक्ति कर आश्वासन दिया था कि तीन माह के अंदर चुनाव करवाया जाएगा। कई बार मांग के बावजूद करीब डेढ़ साल से चुनाव नहीं करवाया गया है। वहीं सोसाइटी का बिजली बिल बढ़कर 3.5 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि 9 मार्च 2025 को सोसायटी के निवासियों ने आपस में बैठक कर पांच सदस्यीय कमेटी का चयन किया है, जो चुनाव न होने तक सोसाइटी के सभी कार्यों की देखरेख करेंगे। वह किसी प्रबंधक को अपनी सोसाइटी में नहीं रखना चाहते। यहां जो भी प्रबंधक नियुक्त है, वह अपना कार्यभार कमेटी को सौंप दे। उनकी प्रशासन से मांग है कि सोसाइटी में भ्रष्टाचार करने वालों की जांच कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed