फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corporation's land was being encroached upon, orders given to remove it

Sonipat News: निगम की जमीन पर हो रहा था कब्जा, हटाने के दिए आदेश

Sat, 20 May 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Corporation's land was being encroached upon, orders given to remove it
सोनीपत। मुरथल स्थित आरके कॉलोनी में नगर निगम की जमीन पर कब्जे होने की सूचना मिलने पर डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत पहुंचे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राकेश कोच ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के साथ लगती तीन एकड़ जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। कुछ लोगों ने इस जमीन पर पक्के निर्माण भी कर लिए हैं। अब धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा है। इस पर उन्होंने डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत को निगम की जमीन के कागजात भी दिखाए। इस पर डिप्टी मेयर ने भवन निरीक्षक वीरेंद्र से फोन पर बात की और जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश दिए। डिप्टी मेयर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के साथ लगती निगम की जमीन पर कब्जे हटवाकर पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इससे कॉलोनी के लोगों को पार्क में घूमने की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए कॉलोनी के लोगों को 11 सदस्यीय कमेटी का गठन कर पार्क निर्माण के लिए एक प्रस्ताव नगर निगम कार्यालय में देना होगा। इसके बाद यहां पर कब्जा हटवाकर पार्क का निर्माण कराया जा सके। उनके साथ पार्षद प्रतिनिधि प्रवीन सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed