{"_id":"65d0e4daae707d7c7a0f34fb","slug":"corporation-will-check-electricity-connections-of-cattle-dairies-operators-will-have-to-take-non-domestic-connections-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113957-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पशु डेयरियों के बिजली कनेक्शनों की जांच करेगा निगम, संचालकों को लेना होगा गैर घरेलू कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पशु डेयरियों के बिजली कनेक्शनों की जांच करेगा निगम, संचालकों को लेना होगा गैर घरेलू कनेक्शन
Sat, 17 Feb 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 17 Feb 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। शहर में पशु डेयरियों को लेकर बिजली निगम सख्त हो गया है। अब सभी डेयरी संचालकों को गैर घरेलू कनेक्शन लेना होगा। इसके लिए बिजली निगम ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं जो डेयरी संचालकों के बिजली कनेक्शन का डाटा तैयार करेंगे। इसके बाद सभी पशु डेयरियों को गैर घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे।
शहर में पशु डेयरियों के लिए अलग से स्थान नहीं है। पशु डेयरियां शहर के विभिन्न रिहायशी क्षेत्र में खुली हैं। वहीं कुछ लोगों ने अपने घरों में ही पशुओं को बांधा हुआ है। बिजली निगम के पास शहर में खुलीं डेयरियों का पूर्ण डाटा उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों के अनुसार पशु डेयरी कामर्शियल गतिविधि में शामिल होती हैं। इसके लिए बिजली का कनेक्शन भी गैर घरेलू होना अनिवार्य है। निगम अधिकारियों के पास पशु डेयरियों के बिजली कनेक्शनों का भी सही डाटा उपलब्ध नहीं है।
पशु डेयरी के लिए घरेलू कनेक्शन का प्रयोग करना गैर कानूनी है। निगम अधिकारियों के अनुसार घरेलू कनेक्शन की यूनिट रेट और गैर घरेलू कनेक्शन के यूनिट रेट में भी काफी अंतर है। अधिकारियों ने अब शहर में पशु डेयरियों के बिजली कनेक्शन की जांच करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
वर्जन
बिजली निगम की तरफ से शहर में पशु डेयरियों के कनेक्शनों की जांच करवाई जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। नियम के अनुसार गैर घरेलू कनेक्शन नहीं होने पर पशु डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-विकास सूर्यवंशी, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम