फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona will be checked on all the dhabas of Murthal, Sukhdev and Garam Dharam seal will open after contract tracing

मुरथल के सभी ढाबों पर कोरोना जांच होगी, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के बाद खुलेगी सुखदेव व गरम धरम की सील

Fri, 04 Sep 2020 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona will be checked on all the dhabas of Murthal, Sukhdev and Garam Dharam seal will open after contract tracing
मुरथल में सील लगने के बाद सुनसान पड़ा ढ़ाबा।

सुखदेव व गरम धरम ढाबे के कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन की नींद खुली है और वह अपनी फजीहत होती देखकर हरकत में दिख रहा है। इसलिए ही मुरथल के सभी ढाबों पर कोरोना जांच कराने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही सुखदेव व गरम धरम ढाबे की सील उस समय तक नहीं खुलेगी, जबतक उनकी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग पूरी नहीं होगी। हालांकि इसके लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि ढाबों पर आने वाले लोगों का रिकार्ड नहीं होगा तो उनको किस तरह से ट्रेस किया जाएगा।

विज्ञापन


यह जरूर है कि अगर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहले ही हरकत में आकर केवल चेतावनी की जगह कार्रवाई करते तो इस तरह के हालात बिगड़ने से बच सकते थे। वहीं सुखदेव ढाबे के साथ मुरथल गांव का नाम भी जुड़ने के बाद ग्रामीण भी विरोध में उतर गए हैं और मुरथल के ढाबों को अपने साथ सही जगह का नाम जोड़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


देशभर में मुरथल के ढाबों पर पिछले कुछ समय से भीड़ ज्यादा बढ़ती जा रही थी और वहां सोशल डिस्टेंसिंग तक का ध्यान नहीं रखा जा रहा था तो मास्क तक नहीं लगाए जा रहे थे। इसकी लगातार शिकायत होने के बावजूद भी अफसर केवल चेतावनी देकर खानापूर्ति कर रहे थे। अब सुखदेव ढाबे पर 71 कोरोना पॉजिटिव व गरम धरम ढाबे पर 10 पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोनों ढाबों पर सील लगाने के साथ ही साफ कर दिया है कि उस समय तक इनकी सील नहीं खोली जाएगी, जब तक यहां खाना खाने वाले सभी लोगों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग पूरी नहीं होगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर उनके यहां आने वालों का रिकार्ड नहीं होगा तो प्रशासन उनको कैसे तलाश करेगा। क्योंकि दोनों ढाबों पर रोजाना लगभग 30 हजार लोग खाना खाने आते हैं।

इसके साथ ही डीसी श्यामलाल पूनिया ने सभी ढाबों पर काम करने वालों की कोरोना जांच कराने के आदेश दिए हैं। जबकि पहले केवल उन ढाबों पर जांच कराई जा रही थी, जहां ज्यादा कर्मी काम करते थे। ढाबों को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है, जिससे संक्रमण आगे नहीं फैल सके।

सीसीटीवी फुटेज के सहारे भी जांच हो रही
एसडीएम विजय सिंह ने बताया कि इन ढाबों से पूरा रिकार्ड मांगा जा रहा है और वहां की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। जिससे वहां आने वाले लोगों का पता लगाया जा सके और उनकी जांच कराई जा सके। ढाबों पर अभी रिकार्ड मांगा गया है और वह रिकार्ड नहीं देते हैं तो नियमों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने ढाबा संचालकों को साफ कहा है।

मुरथल गांव के लोग ढाबा संचालकों के विरोध में उतरे
मुरथल गांव में शुक्रवार को लोगों की पंचायत हुई, जहां सुखदेव व गरम धरम ढाबे के साथ मुरथल का नाम जोड़े जाने पर रोष जताते हुए विरोध किया गया। नरेंद्र कोच, प्रकाश, सुरेंद्र, सुखबीर आदि ने कहा कि इन ढाबों पर जब भी गलत होता है तो उनके साथ मुरथल का नाम जोड़ दिया जाता है। इसलिए ढाबा संचालकों को अपने ढाबे के साथ सही जगह का नाम लिखने के लिए कहा गया और ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed