फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona, three death, 698 positive cases found

कोरोना से महिला समेत तीन की मौत, रिकॉर्ड 698 नए संक्रमित मिले

Tue, 20 Apr 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
corona, three death, 698 positive cases found
सोनीपत। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी बढ़ता जा रहा है तो इससे मौत भी लगातार हो रही है। यहां कोरोना से शहर के बत्रा कालोनी के रहने वाले 82 वर्षीय बुजुर्ग, ओेमैक्स सिटी की रहने वाली 55 वर्षीय महिला व रोहट फिरोजपुर बांगर के रहने वाले 67 साल बुजुर्ग की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 98 तक पहुंच गया है। जिले में सोमवार को 698 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीसी श्यामलाल पूनिया भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 20995 तक पहुंच गई है। सोमवार को 174 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 16828 मरीज ठीक हो चुके हैं और 4069 का इलाज चल रहा है। लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार गाइडलाइन जारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में बेड, आईसीयू व वेंटिलेटर की यह स्थिति
जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बेकाबू होती जा रही है। जिले के कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड की संख्या 31 है। जिसमें से 17 पर कोरोना मरीज भर्ती हैं। कोरोना के मरीजों के लिए 477 सामान्य बेड है, जिनमें से 177 पर मरीज भर्ती हैं तो 300 खाली है। वहीं ऑक्सीजन वाले 477 बेड हैं, जिसमें से 95 पर मरीज भर्ती हैं और 382 खाली पड़े हैं। वहीं जिले में 82 वेंटिलेटर है, जिसमें से 16 पर मरीजों को भर्ती कर रखा है और अभी 66 खाली है।
विज्ञापन

न्यायालय में 29, साई में 8, मरथल विवि में 4 कोरोना पॉजिटिव मिले
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से सोमवार को न्यायिक परिसर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए न्यायिक अधिकारियों व कोर्ट के कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। उप सिविल सर्जन डॉ. आदर्श शर्मा की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से 100 लोगों की कोरोना जांच की गई। इस दौरान 29 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं साई सेंटर में 8 व मुरथल विवि परिसर में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। मास्क लगाकर रखें तो सामाजिक दूरी बनाकर रखें। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed