फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona positive women dead, health, sonipat

जिले में ठरू उल्देपुर की बुजुर्ग महिला की कोरोना से हुई पहली मौत

Fri, 15 May 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
corona positive women dead, health, sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना से मौत का पहला मामला सामने आया है। ठरू उल्देपुर की बुजुर्ग महिला की मौत के रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने माना है कि उसकी मौत कोरोना के कारण हुई है। महिला का अंतिम संस्कार कोरोना नियमों के तहत कराया गया। इसके अलावा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती आदर्श नगर की कोरोना संदिग्ध एक महिला की मौत वीरवार शाम को हुई। जिसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। इसके अलावा कुंडली की एक महिला की प्राइवेट अस्पताल में मौत होने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, जिससे कोरोना को लेकर स्थिति साफ हो सके।
विज्ञापन

ठरू उल्देपुर की 75 वर्षीय महिला दमा की मरीज थी। बुधवार को तबीयत खराब होने पर उसके परिजन अस्पताल लेकर आने लगे तो उसकी भर्ती कराने से पहले ही मौत हो गई। जिसपर डॉक्टरों ने उसका शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया और उसकी कोरोना जांच कराने के लिए कह दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट वीरवार को कोरोना पॉजिटिव मिली थी, लेकिन अधिकारी उस समय तक यह तय नहीं कर पाए थे कि उसकी मौत कोरोना के कारण हुई है। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि इस तरह कोरोना से मौत का यह जिले में पहला मामला है। इस महिला का अंतिम संस्कार कोरोना नियमों के तहत कराया गया, जिससे संक्रमण नहीं फैल सके। इसके अलावा महिला के परिवार के लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए है। वहीं आइसोलेशन वार्ड में भर्ती आदर्श नगर की कोरोना संदिग्ध महिला की वीरवार शाम को मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट आने तक स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ी रही, लेकिन उसकी शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसके अलावा कुंडली की रहने वाली एक महिला की बहालगढ़ रोड के प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई, जिसकी कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed