{"_id":"60a953878ebc3e86fd2dc404","slug":"corona-four-dead-260-positive-cases-found-sonipat-news-rtk609631842","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से चार लोगों की मौत, 260 संक्रमित मिले, 622 मरीज ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से चार लोगों की मौत, 260 संक्रमित मिले, 622 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने के साथ इससे ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। हालांकि अभी मौत का सिलसिला नहीं रुक रहा है। यहां कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें नरेंद्र नगर के 74 वर्षीय बुजुर्ग, पुगथला के 76 वर्षीय बुजुर्ग व 43 वर्षीय व्यक्ति और सोनीपत के 59 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 219 तक पहुंच गया है।
जिले में कोरोना के मरीजों की मृत्यु दर 0.47 प्रतिशत है। जिले में शनिवार को 260 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 46128 तक पहुंच गई है। शनिवार को कोरोना संक्रमित से ज्यादा 622 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। जिससे जिले में रिकवरी रेट बढ़कर 94 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस तरह 43416 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2493 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 9.87 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
-
कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। मास्क लगाकर रखे तो सामाजिक दूरी बनाकर रखे। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जिले में कोविड टेस्टिंग की रफ्तार को बढ़ाया गया है। जिले में प्रतिदिन 5 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। सभी गांवों में भी कोविड टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य टीमें लगी हुई हैं।