{"_id":"607dd37e8ebc3e8d1b2ed0af","slug":"corona-effect-without-mask-no-entry-in-petrol-pump-sonipat-news-rtk6051831101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल : बिना मास्क वालों को अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल : बिना मास्क वालों को अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मास्क व सोशल डिस्टेंस रखना बेहद आवश्यक है। अब जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि अब बिना मास्क वालों को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा।
सोमवार को पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने बीसवां मील स्थित ढाबे पर बैठक की। इसमें जिलेभर से करीब 140 पेट्रोल पंप संचालकों ने व्यक्तिगत व ऑनलाइन भाग लिया। जिसमें निर्णय लिया गया कि अब पेट्रोल पंप पर बिना मास्क लगाए आने वाले वाहन चालक को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। एसोसिएशन के प्रधान परविंद्र खत्री ने बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने इसे लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है कि मास्क लगाकर रखने के साथ ही सोशल डिस्टेंस भी रखा जाए। उसके बावजूद लोग मास्क लगाने व उचित दूसरी रखने के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। इसके चलते ही पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने मास्क लगाना अनिवार्य करते हुए मास्क लगाकर आने वाले ही पेट्रोल-डीजल देने की सहमति दी है। इससे लोगों को जागरूक करने में मदद मिल सकेगी। बैठक में विनोद गुलिया, युद्धवीर, कर्ण परुथी आदि मौजूद रहे।
दोपहिया वाहन पर चालक ही करेगा पेट्रोल पंप परिसर में प्रवेश
इसके साथ ही एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि अब दोपहिया वाहन पर चालक ही पेट्रोल लेने आ सकेगा। दूसरी सवारी को बैठाकर पेट्रोल पंप पर प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी। चालक को ही पंप कर्मी के पास जाने की इजाजत दी जाएगी। जिससे पंप कर्मी तक कम से कम लोग पहुंचेंगे। जिससे संक्रमण फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।