फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona, 42 new cases found, old women dead, health, sonipat

बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत, 42 नए पॉजीटिव मिले, 30 मरीज ठीक हुए

Mon, 20 Jul 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona, 42 new cases found, old women dead, health, sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है तो यहां मौत होने का सिलसिला भी नहीं रुक रहा है। कोरोना से बहालगढ़ की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं 42 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें कॉलेज की वार्डन के बाद स्वीपर भी पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2489 पर पहुंच गई है तो यहां रविवार को 30 मरीज ठीक हुए है। इस तरह 1730 मरीज अभी तक ठीक हो चुके है और 731 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि यहां कोरोना से रविवार को एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बहालगढ़ की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट कई दिन पहले पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से उसका उपचार चल रहा था। उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मौत हो गई। इस तरह जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 पहुंच गई है। हालांकि इन कोरोना से मरने वालों में अधिकतर बुजुर्ग व पहले से बीमारी से ग्रसित मरीज शामिल है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
शहरी क्षेत्र में राजेंद्र नगर में एक मरीज, सेक्टर-12 में चार, सेक्टर-12 पार्ट टू में एक, मॉडल टाउन में दो, सरदारों वाली गली में एक, गांधी चौक सोनीपत में एक, आर्य नगर में एक, गोहाना के शहरी क्षेत्र आदर्श नगर में दो, फैज बाजार में एक, सेक्टर-3 में एक, गोकुल नगर में एक, धर्म सिंह आटा चक्की श्याम नगर में एक, रेल विहार सेक्टर-10 में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में यहां मिले कोरोना संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्र टीडीआई कुंडली में दो मरीज, कमासपुर में दो, रायपुर में एक, बड़ी में एक, नैना में एक, कुंडली में तीन, भिगान में एक, बहालगढ़ में एक, खरखौदा वार्ड-1 में एक, दीपालपुर में एक, खरखौदा के वार्ड-12 में दो, सेवली में एक, सोहटी में एक व छह मरीज अन्य जगहों पर मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed