फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Conveyed a message about living a stress-free and happy life

Sonipat News: तनावमुक्त एवं खुशहाल जीवन जीने का दिया संदेश

Sat, 17 Oct 2026 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Conveyed a message about living a stress-free and happy life
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में शुक्रवार को तनावमुक्त, खुशहाल एवं स्वस्थ जीवन के लिए व्याख्यान आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. सुदेश ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान ने कहा कि बदलती जीवनशैली, बढ़ती अपेक्षाओं और व्यस्त दिनचर्या के कारण तनाव बढ़ रहा है। इसका प्रभाव व्यक्ति के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और पारिवारिक संबंधों पर भी पड़ता है। इसलिए तनाव को पहचानकर उसका समय रहते प्रबंधन करना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने सकारात्मक सोच अपनाने और अपनों के लिए उपयोगी बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खुश रहने की आदतें जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। तनाव की स्थिति में विश्वसनीय लोगों से बातचीत करना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सहायता लेनी चाहिए। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव, सहायक कुलसचिव कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed