फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Control over accused of shooting wife in domestic conflict

घरेलू कहासुनी में पत्नी को गोली मारने का आरोपी काबू

Thu, 07 Jan 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Control over accused of shooting wife in domestic conflict
सोनीपत। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-15 में अपनी पत्नी सिर और पैर में गोली मारने के मामले में आरोपी जॉनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अक्सर घरेलू कलह रखने के चलते पत्नी को गोली मारने की बात स्वीकार की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उधर, महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर-15 की रहने वाली सुनीता (40) को रविवार देर शाम को गोली लगने के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब सुनीता के पति जॉनी ने पुलिस को बताया था कि लाइसेंसी पिस्टल की सफाई करते हुए छूटकर गिरने से उसकी गोली सुनीता के पैर में जा लगी। महिला को गंभीर हालत के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने निजी अस्पताल में पूछताछ की तो पता लगा था कि पैर के साथ ही महिला की आंख के पास लगकर एक गोली उसके सिर में फंसी हुई है। महिला के बयान नहीं होने व उसके मायके वालों के आने से मना करने पर पुलिस ने एसआई शमशेर के बयान पर आरोपी जॉनी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। अब सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्पण सिंह की टीम ने आरोपी जॉनी को गेटवे स्कूल सेक्टर-15 आउटर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पत्नी करती थी कलह, इसलिए मारी गोली
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जॉनी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर घरेलू कलह रखती थी। आए दिन होने वाली कलह के चलते उसने अपनी पत्नी को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी थी। जॉनी के पिता कन्हैया लाल की हत्या हो चुकी है। जिसके चलते उसने सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने शुरुआती पूछताछ में घरेलू कलह में वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उससे पिस्तौल भी बरामद की जाएगी।
दर्पण सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed