फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract workers protested, warned to stop work from January 2

Sonipat News: ठेका कर्मियों ने किया प्रदर्शन, 2 जनवरी से काम बंद करने की दी चेतावनी

Tue, 31 Dec 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 31 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Contract workers protested, warned to stop work from January 2
सोनीपत। वेतन नहीं मिलने से परेशान ठेका सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्मचारियों के खाते में 1 जनवरी तक वेतन नहीं डाला गया तो वह 2 जनवरी से सफाई का काम बंद कर देंगे। उन्हाेंने नगर निगम कार्यालय में पहुंच संयुक्त आयुक्त डाॅ. नरेश कुमार को शिकायत की। इसके बाद कर्मचारी लघु सचिवालय तक जुलूस निकालते हुए पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार जिवेंद्र मलिक को ज्ञापन सौंपा। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच से संबंधित मूल निवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ सहयोग बलि सेना के बैनर तले कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में 2 एजेंसियों ने सफाई का टेंडर ले रखा है। एजेंसी के निर्देश पर 200 से ज्यादा सफाई कर्मी काम कर रहे हैं। सफाई का टेंडर 27 अगस्त को खत्म हो गया था। टेंडर खत्म होने के बाद एक माह का वेतन जारी किया था। फिर कर्मियों को वेतन देना बंद कर दिया। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। इस दौरान यूनियन के प्रधान मुकेश टांक, सावन कुमार, युद्धिष्ठिर, अनिल, बलजीत, अमित, मुकेश कर्मा, विजय तोमर, अंजू, मंजू, रीना, आरती, पूनम, रेनू मौजूद रहे।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed