फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract sanitation workers' strike continues, permanent workers will join from February 3

Sonipat News: संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, 3 फरवरी से शामिल होंगे पक्के कर्मी

Sat, 01 Feb 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Contract sanitation workers' strike continues, permanent workers will join from February 3
फोटो 04: सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना देते हुए संविदा सफाई कर्मी। संवाद
सोनीपत। बकाया वेतन की मांग को लेकर संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को 17वें दिन जारी रही। शहर के 15 वार्डों में सफाई नहीं हो रही है। इसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। 3 फरवरी से पक्के व पे रोल पर लगे कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। इसके बाद शहर में गंदगी और बढ़ सकती है। उनकी मांग है कि जल्द ही उनको बकाया वेतन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम कार्यालय के गेट पर जारी धरनास्थल पर ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि सरकार व नगर निगम के अधिकारी उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर कर्मचारियों का ऐसे ही शोषण होता रहा तो यह हड़ताल बड़े आंदोलन का रूप लेगी। उनका कहना है कि आज तक कभी भी सात तारीख तक वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों को अपना वेतन पाने के लिए हर बार हड़ताल करनी पड़ रही है। शहरवासियों को परेशानी व कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। हड़ताल के दौरान वेतन काट लिया जाता है। धरने की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के सोनीपत इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने की व संचालन ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव सावन कुमार ने किया। इस दौरान संघ के जिला प्रधान राजाभाई, दीपक, विशाल, युधिष्ठिर, मुकेश कर्मा, विजय तोमर, रवींद्र, रिंकू, राहुल, राकेश, माया, अंजू, मंजू व प्रमिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed