फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress workers to protest against old age pension cuts on February 14

Sonipat News: बुढ़ापा पेंशन काटने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन 14 फरवरी को

Thu, 12 Feb 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Congress workers to protest against old age pension cuts on February 14
फोटो : सोनीपत के कांग्रेस भवन में पदा​धिकारियों के साथ बैठक करते जिला अध्यक्ष कमल​ दिवान व संजी
सोनीपत। बुढ़ापा पेंशन काटे जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। बुधवार को सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित एक अहम बैठक के दौरान इस रणनीति पर मुहर लगाई गई। इसमें 14 फरवरी को लघु सचिवालय में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने बताया कि 14 फरवरी का प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश का बुजुर्ग वर्ग आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य रूप से शामिल होंगे। प्रदेश के कई अन्य दिग्गज नेता भी सोनीपत पहुंचकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने नगर निगम चुनाव और जन आंदोलनों को लेकर स्पष्ट रूपरेखा तैयार कर ली है। बैठक में संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने एक सुर में कहा कि कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य जनता के अधिकारों की रक्षा करना और संगठन को हर वार्ड में अपराजेय बनाना है। रणनीति बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने एकजुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने का संकल्प लिया।

इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष ग्रामीण संजीव दहिया, सौरभ सचदेवा, डॉ. सतबीर निर्माण, अशोक छाबड़ा, कुलदीप देशवाल, अंकित मेहता, पायल मलिक और प्रेम रेलन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed