{"_id":"68dc30e199e5aa3c18069f59","slug":"congress-protested-under-the-campaign-chor-gaddi-chhod-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143106-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कांग्रेस ने चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कांग्रेस ने चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत किया प्रदर्शन
Wed, 01 Oct 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13: सोनीपत के खरखौदा में वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत प्रदर्शन में हिस्सा लेते कांग्रेस
खरखौदा। सांपला मार्ग पर स्थित वाल्मीकि आश्रम में कांग्रेस की हलकास्तरीय बैठक हुई। उसके बाद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। इसमें हरियाणा कांग्रेस सह प्रभारी जितेंद्र सिंह बघेल मुख्य वक्ता रहे।
हरियाणा कांग्रेस सह प्रभारी ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में भी वोट चोरी के षड्यंत्र से पर्दा उठाया जाएगा। प्रदेश और देश में आज जो भाजपा सरकार चल रही है वह आपकी वोट को चोरी कर बनाई सरकार हैं। अगर वोट चोरी न किए होते तो हरियाणा ही नहीं केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार होती।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिल गया है, आज अगर राहुल गांधी चुनाव आयोग से सवाल करते हैं तो उसका जवाब देने के लिए भाजपा सामने आ जाती है। दोनों के गठजोड़ से ही वोट चोरी हो रही है।
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस सह प्रभारी ने कहा कि चुनाव आयोग को सबूत देने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो अब देश से पांच करोड़ हस्ताक्षर करके सबूतों के साथ राहुल गांधी आयोग के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि वोट ही प्रजातंत्र की ताकत है जिसे अब भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुराया है।
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा का सारा ध्यान कांग्रेस की वोट खराब करने पर रहा है। चुनाव आयोग भाजपा के हाथों में खेल रहा है। यह बेईमानी की जीत है इसलिए इन्हें जल्द गद्दी छोड़नी पड़ेगी।
शहरी जिला प्रधान कमल दिवान ने कहा कि भाजपा प्रजातंत्र व लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। संजीव दहिया ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा ही देश हित की रही है जबकि भाजपा देशहित का मुखौटा पहनकर बहका रही है।
इस दौरान पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, पदम सिंह दहिया के अलावा जयवीर आंतिल, दयानंद वाल्मीकि, राकेश सौदा, अनंत दहिया, जोगिंदर दहिया, नरेंद्र दहिया, शमशेर दहिया, पूर्व अध्यक्ष रमेश, राकेश दहिया, सुनील दहिया, कुलदीप देशवाल, प्रेम लीला, कुलदीप पहलवान, मैक्सिन ठेकेदार, बिजेंद्र भी मौजूद रहे।