फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Company accused of mining by breaking rules, investigation ordered

Sonipat News: कंपनी पर नियम तोड़कर खनन करने का आरोप, जांच के आदेश

Sun, 25 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 25 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Company accused of mining by breaking rules, investigation ordered
सोनीपत। गांव असदपुर के पास यमुना में रेत का खनन कर रही कंपनी पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। मामला सिंचाई विभाग की कमेटी के निरीक्षण में सामने आया है। कमेटी ने पाया है कि कंपनी भारी मशीनों से खनन कर रही थी, जिससे नदी की धारा प्रभावित हो रही थी। साथ ही कई अवैध रास्ते बनाए गए थे। एनजीटी के दिशा-निर्देशों के तहत यमुना में भारी मशीनरी का उपयोग प्रतिबंधित है। एसडीओ ने कंपनी को तुरंत खनन बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के एसई आरके बोडवाल, एक्सईएन आशीष कौशिक, गुलशन कुमार व एसडीओ हिमांशु की कमेटी ने 22 मई को असदपुर के पास मैसर्ज जेलकोवा बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड की खनन साइट का निरीक्षण किया था। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की तरफ से खनन नियमों और एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद वाटर सर्विसेज के एसडीओ ने कंपनी को खनन बंद करने का पत्र जारी किया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बनाई कमेटी

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने जांच के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी गठित की है, जिसमें एसडीएम, जिला खनन अधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी शामिल हैं। यह कमेटी मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने ने कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. मनोज कुमार, डीसी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed