फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Commission agent bought paddy and took it away, did not give Rs 21.77 lakh

Sonipat News: धान खरीदकर ले गया कमीशन एजेंट, नहीं दिए 21.77 लाख रुपये

Tue, 02 Jan 2024 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Commission agent bought paddy and took it away, did not give Rs 21.77 lakh
सोनीपत। अनाज मंडी के कमीशन एजेंट ने दिल्ली की फर्म के मालिक पर धान खरीदकर ले जाने व बकाया 21.77 लाख रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोकुल भवन अनाज मंडी निवासी विनित अग्रवाल ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह नई अनाज मंडी में कमीशन एजेंट हैं और धान खरीदकर बेचते हैं। उनके पास सितंबर, 2021 में दिल्ली की पीतमपुरा स्थित फर्म के मालिक केशव आए थे। वह झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित सेक्टर-15 के रहने वाले हैं। उनके साथ उन्होंने धान का व्यापार किया, जिससे उनका लेन-देन हो जाता था। सितंबर, 2022 में वह आए और कहा कि उन्होंने करनाल में मेरठ रोड पर राइस यूनिट हिस्सेदारी में खरीद लिया है। धान से चावल निकालने का काम शुरू कर दिया है। उसने उनके साथ धान खरीदने की बात कही। जिस पर उन्होंने धान बेचना शुरू कर दिया। आरोपी अलग-अलग समय में उनसे करीब 36.63 लाख का धान लेकर गया। उसकी मार्केट फीस भी उन्होंने स्वयं ही दी। आरोपी ने तीन बार में पांच-पांच लाख रुपये कर 15 लाख रुपये वापस कर दिए। बाकी करीब 21.77 लाख रुपये देने को टालमटोल करता रहा। वह करनाल स्थित यूनिट में गए तो वहां पर राइस यूनिट का प्रोपराइटर नत्थूराम भी मिला। रुपये मांगने पर वह तैश में आ गए। उन्होंने उन्हें मारने की धमकी दे डाली। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन


वर्जन

मामले को लेकर शिकायत मिली है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

-कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed