{"_id":"69c8319b70ce24f3cb02ffda","slug":"cm-will-lay-the-foundation-stone-and-inaugurate-projects-worth-rs-113-crore-today-sonipat-news-c-197-1-snp1014-151569-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीएम आज 113 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीएम आज 113 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन
Sun, 29 Mar 2026 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
गोहाना में दीवारों पर सूंदर चित्रकारी करते कलाकार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 29 मार्च को होने वाली रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर शहर की प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी की जा रही है। रैली के दौरान मुख्यमंत्री 113 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
रैली की तैयारी को लेकर दीवारों पर मॉडर्न पेंटिंग और पारंपरिक चित्रकारी का सुंदर मिश्रण देखने के लिए मिल रहा है। कहीं, हरियाणा की संस्कृति को दिखाया जा रहा है तो कहीं विकास और स्वच्छता से जुड़े संदेश चित्रों के माध्यम से उकेरे जा रहे हैं।
चित्रकार दिन-रात लगकर अंतिम रूप दे रहे हैं। कई स्थानों पर कलाकार हाथ से बारीक चित्रकारी कर रहे हैं। वहीं, कुछ जगहों पर नई मशीनों की मदद से चित्रकारी हो रही है।
विज्ञापन
विकास परियोजनाओं में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, जल आपूर्ति, ग्रामीण आधारभूत ढांचे आदि शामिल
सोनीपत। मुख्यमंत्री गोहाना क्षेत्र की लगभग 113 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग 20.5 करोड़ के कार्यों का उद्घाटन तथा लगभग 92 करोड़ रुपये से होने वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, जल आपूर्ति, ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विस्तार, स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण तथा बिजली घरों का निर्माण तथा अन्य जनहितकारी योजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम : एक नजर में
स्थान: नई सब्जी मंडी, गोहाना
कार्यक्रम स्थल: लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में तैयार
बैठने की व्यवस्था: करीब 10 हजार कुर्सियां
पार्किंग: लघु सचिवालय के सामने नए सेक्टर में व्यवस्था
पेयजल : रैली स्थल पर कई जगह टैंकर व पेयजल की अन्य व्यवस्था
ट्रैफिक प्लान: रैली के दौरान शहर का ट्रैफिक बाहरी रास्तों से डायवर्ट