फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM Manohar lal will go to Nahari and Kurad to welcome Tokyo Olympic Medalist

सोनीपत में स्वागत समारोह: पदक विजेता रवि दहिया व सुमित के गांव आज आएंगे सीएम, करेंगे सम्मानित

Wed, 18 Aug 2021 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 18 Aug 2021 01:35 AM IST
सार

एडीजीपी संदीप खिरवार के साथ प्रशासनिक अमले ने समारोह स्थल का निरीक्षण करते हुए हेलीपैड और लोगों की आवाजाही को लेकर चर्चा की। ग्रामीणों ने आपसी सहमति से 200 स्वयंसेवकों की टीम गठित करने का निर्णय लिया, जो आयोजन में जिला प्रशासन को विशेष सहयोग करेगी।

विज्ञापन
CM Manohar lal will go to Nahari and Kurad to welcome Tokyo Olympic Medalist
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में पदक लेकर लौटे म्हारे सूरमा रवि दहिया और सुमित कुमार का बुधवार को सीएम मनोहर लाल स्वागत करेंगे। सीएम पहले गांव नाहरी में पहुंचकर रवि दहिया के स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे फिर गांव कुराड़ के राजकीय स्कूल में आयोजित सुमित के स्वागत कार्यक्रम में पहुंचकर लाडले का सम्मान करेंगे। सीएम के कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


गांव नाहरी के रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत जीतकर देश का मान बढ़ाया था। वह टोक्यो से लौटने के बाद दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में रुके हुए हैं। बुधवार को रवि धूम धड़ाके के साथ अपने गांव नाहरी में पहुंचेंगे, जहां पर सीएम मनोहर लाल उनका स्वागत करेंगे। वहीं, पुरुष हॉकी की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य सुमित के गांव कुराड़ में भी अभिनंदन समारोह होगा, जिसमें सीएम शिरकत करेंगे। दोनों कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां गांव नाहरी के स्टेडियम व स्कूल में पंडाल लगाया गया है तो वहीं गांव कुराड़ के स्कूल में सम्मान समारोह की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद
सीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद है। किसानों के सम्मान समारोह का विरोध नहीं करने का फैसला लेने के बाद भी प्रशासन कोई कोताही नहीं बरत रहा है। यही कारण है कि एडीजीपी संदीप खिरवार, डीसी ललित सिवाच व एसपी जश्नदीप सिंह ने मंगलवार को दोनों गांवों में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। गांव कुराड़ में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अमले के साथ विधायक निर्मल चौधरी भी पहुंचीं। ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। कुराड़ में विधायक निर्मल चौधरी के साथ भी विशेष रूप से व्यवस्थाओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 गांव नाहरी में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एडीजीपी संदीप खिरवार, डीसी ललिल सिवाच व एसपी जश्नद

               गांव नाहरी में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी। 
 

आठ माह बाद घर आएगा रवि, मां बनाएंगी खीर-हलवा व चूरमा
रवि अपने गांव नाहरी में आठ माह बाद लौट रहे हैं। ऐसे में उनकी मां उर्मिला ने खीर-हलवा व चूरमा बनाने की तैयारी कर ली है। उनका कहना है कि बेटे को सबसे अधिक खीर-हलवा व चूरमा पसंद है। बेशक सभी के लिए भंडारे में देसी घी के लड्डू बन रहे हैं लेकिन वह बेटे के लिए खीर-हलवा व चूरमा ही बनाएंगी।

दहिया खाप सितंबर के पहले सप्ताह में पदक वीरों को करेगी सम्मानित
दहिया खाप ने निर्णय लिया है कि सितंबर के पहले रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें न केवल प्रदेश, बल्कि देशभर के पदक वीरों का सम्मान किया जाएगा। खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में पानीपत के नीरज चोपड़ा, सोनीपत के रवि दहिया व सुमित कुराड़ व बजरंग पूनिया व कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र पालड़ समेत महिला हॉकी खिलाड़ी भी सम्मानित होंगी। उन्होंने कहा कि दहिया खाप सर्वखाप के सदस्यों को भी सम्मानित करेगी। सुरेंद्र दहिया ने बताया कि खाप के निर्णय में रमेश, राजेश व कृष्ण प्रधान समेत सभी पदाधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed