फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM Saini said in the half marathon in Sonipat: Haryana will become 'Dhaakad' by staying away from drugs

सोनीपत में हाफ मैराथन में सीएम सैनी बोले: नशे से दूर होकर ‘धाकड़’ बनेगा हरियाणा, पीएम मोदी के दौरे की घोषणा की

Sun, 30 Mar 2025 09:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 30 Mar 2025 09:22 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया' कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल लोगों को फिटनेस को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने में मदद कर रही है।

विज्ञापन
CM Saini said in the half marathon in Sonipat: Haryana will become 'Dhaakad' by staying away from drugs
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा को नशामुक्त और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में 21, 10 और 5 किलोमीटर की सोनीपत हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह दौड़ न केवल खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि नशे के खिलाफ एक प्रभावी लड़ाई भी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी नागरिकों की सराहना की, खासतौर पर 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों की भागीदारी को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए खेलों को बढ़ावा देना और जीवनशैली में सुधार लाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और खेलों को अपनाकर एक स्वस्थ जीवन जीएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया' कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल लोगों को फिटनेस को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने में मदद कर रही है। साथ ही, उन्होंने ‘हरियाणा उदय’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस मैराथन को राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।



कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल, विधायक निखिल मदान और देवेंद्र कादियान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सोनीपत हाफ मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया, जिससे प्रदेश में नशामुक्ति और फिटनेस को लेकर जागरूकता का मजबूत संदेश दिया गया।

नशामुक्त हरियाणा पर जोर- मुख्यमंत्री सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा कि प्रथम नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने नशामुक्त हरियाणा अभियान पर जोर देते हुए नागरिकों से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे नशा तस्करों की सूचना सरकार को दें। सरकार ऐसे नागरिकों की पहचान गोपनीय रखेगी और उचित इनाम भी प्रदान करेगी।

कांग्रेस पर तंज
मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों के कारण वह दिल्ली और हरियाणा में अपनी पकड़ खो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों का ही नतीजा है कि वह इन राज्यों में खाता तक नहीं खोल पाई।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आएंगे। इस दौरान वे हिसार एयरपोर्ट और 800 मेगावाट क्षमता के बिजली संयंत्र का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed