फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana cm manohar lal arrives in sonipat

नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी का ठेका होगा रद्द, दूसरी कंपनी से जल्द काम शुरू कराया जाएगा: सीएम

Sun, 01 Dec 2019 02:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 01 Dec 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
Haryana cm manohar lal arrives in sonipat
सोनीपत में श्रवण वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र में कन्या छात्रावास का उद्घाटन करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि नेशनल हाईवे 44 का निर्माण करने में ठेका कंपनी नाकाम दिख रही है और उसका ठेका रद्द किया जाएगा। जिसके बाद दूसरी कंपनी से जल्द काम शुरू कराया जाएगा, जिससे लोगों को किसी तरह की समस्या न हो सके। सीएम ने कहा कि दिल्ली से पानीपत तक हाईवे चौड़ीकरण निर्माण का कार्य एनएचएआई देख रहा है और उसके स्तर पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे जल्द समस्या का समाधान किया जा सके। सीएम मनोहर लाल शनिवार को सोनीपत में श्रवण वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र में कन्या छात्रावास का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस काफी समय से जीडीपी के नाम पर आंकड़ों के साथ खेल रही है। आंकड़ों को हमेशा ऊपर नीचे करके बताते हैं और वह आम जनता को बहकाने का काम करते हैं। सीएम ने कहा कि हमारा विकास का मापदंड है कि लोगों की आर्थिक व्यवस्था अच्छी हो और लोग अपने पैरों पर खड़े हो जाए।

विज्ञापन

 

लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और इस समय महंगाई काबू में आ गई है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय 2006 से 2009 की महंगाई दर काफी ऊपर पहुंच गई थी और अब 2016 से 2019 में महंगाई दर काफी नीचे है, जिससे आम लोगों को राहत मिली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम ने कहा कि जब महंगाई कम होती है तो यह स्वाभाविक है कि जीडीपी पर इसका असर पड़ता है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के लगातार सरकार पर आरोप को लेकर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि उनका काम केवल आरोप लगाना है। सीएम ने हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी हालत नाच न जाने आंगन टेढ़ा वाली है।

सीएम ने किया छात्रावास का उद्घाटन

सीएम मनोहर लाल ने श्रवण वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र में 32 छात्राओं के लिए एक करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए छात्रावास का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह के आठ केंद्र चलाए जा रहे हैं और सैकड़ों बच्चे शिक्षा व कौशल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल शिक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।

 

पलवल में बनाए गए विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में 800 कोर्स शुरू किए गए हैं। यह कोर्स पढ़ाई के साथ-साथ व्यवसाय व नौकरी में सहायक होते हैं। सीएम ने श्रवण वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र सोनीपत के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले सीएम मनोहर लाल ने विधायक मोहन लाल बड़ौली के आवास पर उनके बेटों की शादी के लिए आशीर्वाद दिया।

 

इस दौरान विधायक मोहन लाल बड़ौली, पूर्व मंत्री कविता जैन, विधायक निर्मल चौधरी, हरियाणा पब्लिक इंटरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन ललित बत्रा, देवेंद्र कौशिक, हिसार मंडल के आयुक्त विनय सिंह, उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य, एसडीएम विजय सिंह मौजूद रहे।

सीएम अचानक पहुंचे लघु सचिवालय, कहा- अब प्रमोशन के लिए भी होगा टेस्ट
सीएम मनोहर लाल को सोनीपत से हेलीकॉप्टर में दिल्ली जाना था। लेकिन उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में नहीं उतर सका, क्योंकि उसे उतरने के लिए लाइन नहीं दी गई। इस कारण सीएम मनोहर लाल अचानक लघु सचिवालय में पहुंच गए, जहां सीएम को देखकर हड़कंप मच गया।

 

सीएम के साथ ही विधायक मोहन लाल बड़ौली, पूर्व मंत्री कविता जैन, विधायक निर्मल चौधरी लगभग पंद्रह मिनट तक डीसी कार्यालय में बैठे रहे। वहां सीएम ने अधिकारियों को बातचीत में बताया कि सरकार अब नौकरी की तरह प्रमोशन में पारदर्शिता दिखाएगी। किसी कर्मी का प्रमोशन होगा तो उससे पहले उसको टेस्ट देना पड़ेगा और उसके आधार पर प्रमोशन किया जाएगा। इसके साथ ही बीडीपीओ की काफी शिकायत मिल रही हैं, जिसको देखते हुए ट्रेनी एचसीएस को बीडीपीओ की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed