{"_id":"69b720af5255e516c60d347f","slug":"cm-flying-raids-adhesive-factory-28-commercial-cylinders-recovered-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150941-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोंद की फैक्टरी में सीएम फ्लाइंग का छापा, 28 कॉमर्शियल सिलिंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोंद की फैक्टरी में सीएम फ्लाइंग का छापा, 28 कॉमर्शियल सिलिंडर बरामद
विज्ञापन
सैदपुर में फैक्टरी में अवैध कॉमर्शियल सिलिंडर मिलने पर कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग व खाद्य आपूर
खरखौदा। सैदपुर में जाटोला रोड स्थित एक गोंद की फैक्टरी में अवैध रूप से गैस सिलिंडरों को रखने की सूचना पर रविवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने खाद्य एवं पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की। टीम ने मौके से 28 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर बरामद किए।
जांच में पाया कि फैक्टरी में चार कॉमर्शियल सिलिंडर लगाकर बॉयलर चलाया जा रहा था। 12 सिलिंडर भरे हुए रखे थे और 12 खाली सिलिंडर मिले। इस दौरान टीम ने फैक्टरी कर्मचारियों से गैस सिलिंडरों के भंडारण और उपयोग से संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन कोई अनुमति या कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
फैक्टरी की ओर से दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एसआई अजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
सैदपुर में जटोला मार्ग पर दिल्ली के पीतमपुरा के रहने वाले श्याम अग्रवाल की श्री बालाजी इंडस्ट्रीज नाम से फैक्टरी है। इसमें गोंद बनाई जाती है। फिलहाल फैक्टरी को श्याम अग्रवाल के छोटे भाई अंकुर अग्रवाल संचालित करते हैं। फैक्टरी में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सब इंस्पेक्टर महाबीर, एएसआई राजेश कुमार ने खाद्य एवं पूर्ति विभाग के एसआई अजीत सिंह व स्थानीय पुलिस की टीम के साथ फैक्टरी में छापा मारा। इस दौरान सीआईडी के जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। नियमों के अनुसार, बिना लाइसेंस या अनुमति के गैस सिलिंडरों का भंडारण प्रतिबंधित है।
वर्जन
गुप्त सूचना पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ फैक्टरी में छापेमारी की। यहां अवैध रूप से कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों का भंडारण व प्रयोग किया जा रहा था। फैक्टरी में इसके कोई वैध कागजात नहीं मिले। खाद्य आपूर्ति विभाग के एसआई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। - जीत बेनीवाल, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग