फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cm flying conducts raid on ration depot

Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के छापे में साढ़े 5 क्विंटल कम मिला गेहूं

Thu, 23 Feb 2023 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Feb 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
cm flying conducts raid on ration depot
फोटो 20 - सिटी मॉल स्थित राशन डिपो पर कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम व खाद्य एवं आपू

विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने वीरवार को ओल्ड डीसी रोड पर सिटी मॉल स्थित एक राशन डिपो की दुकान पर छापा मारा। वहां से करीब साढ़े 5 क्विंटल गेहूं कम मिला। जांच के दौरान चीनी व बाजरा उचित मात्रा में पाया गया। साथ ही डिपो संचालक से भी पूछताछ की गई।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार के साथ ओल्ड डीसी रोड स्थित सिटी मॉल के पास एक राशन डिपो की दुकान पर छापा मार कार्रवाई की। जांच में राशन डिपो के रिकॉर्ड से गेहूं के 11 कट्टे कम मिले। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान कई उपभोक्ता भी राशन लेने के लिए डिपो पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने जांच के दौरान राशन वितरण को रोक दिया और डिपो के स्टॉक की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद साढ़े 5 क्विंटल गेहूं कम मिला।
विज्ञापन

इस संबंध में जब डिपोधारक से पूछताछ की गई तो डिपोधारक ने आरोप लगाया कि गेहूं करीब दो माह पहले आया था। उस समय गेहूं नमी युक्त था। अब गेहूं सूखने के बाद वजन कम हुआ है। उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने शिकायत मिलने की बात से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी डिपो पर 10 फीसदी से अधिक नमी का गेहूं नहीं भेजा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने ओल्ड डीसी रोड पर सिटी मॉल स्थित एक राशन डिपो पर छापा मार कार्रवाई की है। जांच के दौरान साढ़े 5 क्विंटल गेहूं कम मिला है। मामले में डिपो धारक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डिपो धारक ने गेहूं नमी युक्त होने की बात कहीं है, जो कि गलत है। किसी भी डिपो पर नमी युक्त गेहूं नहीं भेजा जा रहा है और सूखने से इतना वजन कम नहीं हो सकता है।
दीपक भारद्वाज, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed