फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM Cup preparations in full swing, will start from 28th

Sonipat News: सीएम कप की तैयारी तेज, 28 से होगा आगाज

Thu, 22 Feb 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
CM Cup preparations in full swing, will start from 28th
सुभाष स्टेडियम, सोनीपत। संवाद
सोनीपत। सीएम कप प्रतियोगिता को लेकर खेल विभाग ने तैयारी तेज कर दी हैं। खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए खेल विभाग ने प्रतियोगिता के शेड्यूल में बदलाव किया है। इसके तहत खंड स्तर पर गोहाना, मुडलाना और कथूरा में होने वाले खेलों के स्थान में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही जिलास्तर पर होने वाले खेलों के स्थान में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज 28 से किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ी 25 फरवरी तक https://haryanasports.gov.in/cm-cup-2024/ पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है। प्रतियोगिता में छह खेलाें कबड्डी, वालीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, फुटबॉल व बास्केटबॉल के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए इसका शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन


खंडस्तर पर होने वाले खेलों का नया शेड़्यूल
गोहाना और मुडलाना खंड के लिए 2 मार्च को हैंडबाॅल प्रतियोगिता गांव सरगथल स्थित एसबीएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की जाएगी। खो-खो, वालीबॉल, फुटबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता गांव खानपुर कलां स्थित ग्लोबल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में और कबड्डी प्रतियोगिता खानपुर कलां गांव स्थित आरजीजीकेपी विद्यालय में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कथूरा खंड के लिए 4 मार्च को हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गांव सरगथल स्थित एसबीएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में, खो-खो, वालीबॉल, फुटबॉल तथा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गांव खानपुर कलां स्थित ग्लोबल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन खानपुर कलां गांव स्थित आरजीजीकेपी विद्यालय में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलास्तर पर यह रहेगा शेड्यूल
जिलास्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 5 मार्च को किया जाएगा। जिलास्तर पर खो-खो, वालीबॉल, हैंडबाल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सुभाष स्टेडियम में, बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सीआरजेड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तथा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एसएम हिंदू फुटबॉल मैदान पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed