फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   clean city

फरवरी से होगा कूड़े की डोर टू डोर क्लेक्शन

Thu, 07 Jan 2016 01:05 AM IST
प्रदीप कौशिक/अमर उजाला सोनीपत
प्रदीप कौशिक/अमर उजाला सोनीपत Updated Thu, 07 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
clean city

शहर को क्लीन सिटी बनाने के लिए नगर निगम की ओर से एक ओर कदम बढ़ाया गया है। नगर निगम अब गाड़ियों के माध्यम से अगले माह फरवरी से पूरे शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करेगा।

विज्ञापन


इसके लिए निगम की ओर से सॉलिड वेस्ट स्कीम के तहत टाटा कंपनी की 10 छोटी गाड़ियों को खरीदा गया है। ये गाडियां अब शहर के सभी वार्डों में घर-घर जाकर कचरा लेेने का काम शुरू करेगा। निगम प्रॉपर्टी व मकान की लंबाई-चौड़ाई के हिसाब से कूड़ा कलेक्शन के पैसे वसूल करेगा।
विज्ञापन


वर्तमान में शहर के अंदर कूड़ा क्लेक्शन करने के लिए करीब 30-40 प्वाइंट बने हुए हैं, जहां रेहड़ियों के जरिए डोर टू डोर कलेक्शन कर इन प्वाइंटों पर डाला जा रहा है। निगम के कर्मचारी यहां से कूड़े को हटाकर राई एजुकेशन सिटी में में अस्थाई तौर पर बनेे डंपिंग स्टेशन पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़े को विभिन्न भागों में बांटा जाएगा
कूड़े के लिए लगने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक लेकर जाने के लिए पहले डंपिंग स्टेशन पर ही एकत्रित कूड़े को विभिन्न भागों में विभाजित किया जाएगा। इस कूडे़ से कागज, कपड़ा, चाइनीज सामान, लोहा आदि सहित अन्य वेस्ट को अलग किया जाना है।

कूड़ा कलेक्शन के लिए लगेगा चार्ज
निगम की ओर से कूड़ा कलेक्शन करने के लिए चार्ज भी लगाया जाएगा। यह चार्ज प्लाट के क्षेत्र के हिसाब से लगाया जाएगा। जहां से कूड़ा कलेक्शन के लिए निगम की ओर से मासिक शुल्क की वसूली की जाएगी।


पांच और आएंगी गाड़ियां
कूड़ा कलेक्शन के लिए निगम कार्यालय में पांच और नई गाड़ियां आनी हैं। इनमें चार गारबेज कॉपेक्टर और एक 709 गाड़ी को मंगाया जाएगा।

निगम की ओर से कूड़ा कलेक्शन के लिए 10 छोटी गाड़ियां खरीदी गई हैं। सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के चालू होने के बाद सीधे घर से कूड़ा ले जाएगा है। फिलहाल ये गाड़ियां घर से डंपिंग स्टेशन पर कूड़ा डालने के लिए चलाई जाएंगी। इन गाड़ियों को आरटीओ कार्यालय में पासिंग के लिए भेजने की तैयारी है। पासिंग के बाद फरवरी में इनका परिचालन कर दिया जाएगा। -रणबीर मोर, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed