फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Classes of first and second were being held in play schools, notices issued to six

Sonipat News: प्ले स्कूलों में लग रही थीं पहली व दूसरी की कक्षाएं, छह को नोटिस

Fri, 18 Apr 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 18 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Classes of first and second were being held in play schools, notices issued to six
सोनीपत। शिक्षा विभाग ने नियमों की अवहेलना कर चलाए जा रहे निजी स्कूलों के साथ ही प्ले स्कूलों पर निगरानी बढ़ाने के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे छह प्ले स्कूलों में पहली व दूसरी कक्षा संचालित किए जाने की जानकारी मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही जवाब देने के लिए स्कूल संचालकों को तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग सख्ती बरत रहा है। अलग-अलग 70 क्लस्टर में टीमें बनाकर सर्वे कराया जा रहा है। जिन स्कूलों के पास मान्यता संबंधी प्रमाण पत्र नहीं मिलते हैं उन्हें बंद करवाने की कार्रवाई की जा रही है। चिह्नित किए जा चुके 89 स्कूलों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मान्यता नहीं मिलने पर उन्हें बंद करने के लिए नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। सोनीपत खंड के ग्रामीण क्षेत्र में जांच के दौरान कुछ प्ले स्कूल भी मिले हैं, जहां पहली व दूसरी कक्षा चलाई जा रही थी। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


यहां पर प्ले स्कूल पहली और दूसरी कक्षा चलाते मिले
टीम की जांच के दौरान सीआरसी ककरोई, कुमासपुर, ताजपुर, भठगांव में छह प्ले स्कूल नियमों के अनुसार नहीं चल रहे थे। उन्हें बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम ने इन प्ले स्कूलों के बाहर नोटिस चस्पा कर अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला इन स्कूलों में नहीं करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बिना मान्यता के स्कूलों की जांच के दौरान कुछ प्ले स्कूल ऐसे मिले हैं, जिनमें पहली व दूसरी कक्षा संचालित की जा रही थी। स्कूलों को बंद करने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। -मंजू गर्ग, खंड शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed