फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Claim... Now Thana Kalan village will get electricity 24 hours a day.

Sonipat News: दावा...थाना कलां गांव में अब 24 घंटे मिलेगी बिजली

Mon, 24 Nov 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Claim... Now Thana Kalan village will get electricity 24 hours a day.
खरखौदा। थाना कलां गांव के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। खरखौदा कोर्ट ने वर्षों से चल रहे बिजली विवाद में ग्रामीणों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आदेश दिया है कि गांव को दोबारा वर्ष 2018 से पहले की तरह 22-24 घंटे शहरों के समान बिजली आपूर्ति दी जाए। एसडीजेएम विक्रांत के इस निर्णय के बाद गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

विवाद की शुरुआत वर्ष 2017-18 में हुई थी, जब तत्कालीन सरपंच बलराम दहिया ने एक बिजली कर्मी को रिश्वत लेते पकड़ा था। ग्रामीणों का आरोप था कि इसी रंजिश के कारण बिजली निगम ने सप्लाई कम कर दी थी।
विज्ञापन

बलराम दहिया कोर्ट पहुंचे और दलील दी कि गांव ने वर्ष 2001 में 132 केवीए सब स्टेशन के लिए साढ़े 7 एकड़ जमीन सरकार को मुफ्त में दी थी, जिसके बदले शहर जैसा बिजली शेड्यूल देने का वादा हुआ था। निगम ने अदालत में लाइन लॉस और ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना का हवाला दिया, लेकिन कोर्ट ने इन तर्कों को खारिज करते हुए करार को सर्वोपरि माना। साथ ही बलराम दहिया पर लगे आरोप भी निराधार पाए गए। फैसले के बाद पूर्व सरपंच ने कहा कि यह ग्रामीणों की सामूहिक जीत है। गांव में अब जश्न जैसा माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed