फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ciyber froud in sonipat

मोबाइल पर ऑफर बताकर युवक से 6850 रुपये की ठगी

Sat, 31 Jul 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
ciyber froud in sonipat
गांव ठसका निवासी युवक को मोबाइल पर डिस्काउंट ऑफर का झांसा देकर 6850 रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। गांव ठसका निवासी नीरज ने बताया कि उसके पास 22 जुलाई को एक नंबर से फोन आया। फोन पर कहा गया कि उसके लिए एक कंपनी के 17 हजार रुपये के मोबाइल पर ऑफर आया है। उसे यह मोबाइल 6850 रुपये में मिल रहा है और मोबाइल का पार्सल मिलने के बाद ही उसे रुपये देने हैं। फोन पर बात करने वाले युवक ने उसे डाकखाने में मोबाइल आने की बात कही। नीरज के अनुसार वह वीरवार को डाकखाने से 6850 रुपये देकर पार्सल ले आया। इसके बाद पार्सल में डिब्बा खोलकर देखा तो उसमें छोटे बच्चे के जूते मिले। इस पर उसने संबंधित युवक से बातचीत करना चाहा, लेकिन संपर्क नहीं हो रहा है। युवक का आरोप है कि मोबाइल के नाम पर उसके साथ ठगी की गई है, जिसको लेकर वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करवाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed