{"_id":"64ab090335d5edbb0c0af464","slug":"city-roads-submerged-in-water-due-to-485-mm-rain-people-worried-sonipat-news-c-197-1-snp1001-2655-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 48.5 एमएम बारिश से पानी में डूबीं शहर की सड़कें, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 48.5 एमएम बारिश से पानी में डूबीं शहर की सड़कें, लोग हुए परेशान
Mon, 10 Jul 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
शनि मंदिर रेलवे अंडरपास में पानी भरने से जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करने का प्रयास करते
सोनीपत। शनिवार से शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रही। जिले में औसतन 48.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिससे शहर की सड़कें पानी में डूबी रही। सड़कों और गलियों में दो से चार फुट तक पानी भरा रहा। आंकड़ों की बात करें तो गन्नौर खंड में सबसे अधिक 117 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिससे सोनीपत शहर, गन्नौर, राई के विभिन्न इलाकों में जलभराव हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग भी पानी में डूबा रहा। लगातार बारिश के चलते धान की रोपाई कर रहे किसानों को तो फायदा हुआ है, लेकिन सब्जी उत्पादक किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। बारिश के चलते टमाटर, कपास व बाजरा उत्पादक किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।
शनि मंदिर अंडरपास बना तालाब, दो हिस्सों में बंटा शहर
बारिश के दौरान शहर के शनि मंदिर अंडरपास पानी से लबालब भरा रहा। जिससे शहर दो हिस्सों में बंटा रहा। पैदल यात्री जान जोखिम में डालकर रेलवे पानी पार कर अंडरपास की दीवार से होते हुए शहर के दूसरे हिस्से में पहुंचे। वहीं वाहन चालकों को शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाने के लिए कई किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ा। पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने की वजह से शहर वासियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष भी प्रकट किया।
पानी निकासी बना चुनौती
बारिश से सभी प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर जलभराव हुआ। सेक्टर 14, 15, मॉडल टाउन जैसे पॉश इलाकों के साथ मिशन चौक, ककरोई चौक, गीता भवन चौक, बहालगढ़ रोड, आईटीआई चौक, राठधना रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्ग और चौक पर भी जलभराव रहा। कई फुट तक पानी भरने के कारण सड़कों पर वाहन बंद पड़ गए। जिससे कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश हुई
खंड बारिश
सोनीपत 65 एमएम
गन्नौर 117 एमएम
गोहाना 04 एमएम
खरखौदा 15 एमएम
खानपुर कलां 23 एमएम
राई 67 एमएम