फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   City illuminated on Chhoti Diwali

Sonipat News: छोटी दीपावली पर रोशन हुआ शहर

Thu, 31 Oct 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 31 Oct 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
City illuminated on Chhoti Diwali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। छोटी दीपावली पर बुधवार को शहर रोशन हो उठा। लोगों ने अपने घरों को रंगबिरंगी झालरों से सजाया था। मंदिर भी सजाए गए थे। शाम होते ही झालरों की रंगबिरंगी रोशनी से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक नहा उठेे।
कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पको ही भगवान श्रीराम चौदह वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। उनके आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए थे और अमावस्या की काली रात रोशनी हो उठी थी। इसके बाद दीपावली मनाई जाने लगी। बुधवार को छोटी दिवाली से दीपोत्सव की शुरुआत हो गई। छोटी दीपावली पर पांडव नगरी चारों ओर जगमग लाइटों की रोशन नजर आई। शहर में प्रमुख बाजारों के साथ दुकानों व घरों को भी रंग-बिरंगी लाइटों व लड़ियों से सजाया गया है। दीपोत्सव को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना के साथ उनके स्वागत के लिए तैयार है।
विज्ञापन

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्तूबर को सुबह 10:31 बजे से 30 अक्तूबर दोपहर 1:15 बजे तक रही। बुधवार को रूप चौदस एवं छोटी दिवाली का पर्व मनाया गया। दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर सहित राई, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा क्षेत्र भी जगमगाती रोशनी से सराबोर रहे। लोग अपने-अपने घरों को सजाने, संवारने में जुटे रहे। शहर के बाजार व घर रंग-बिरंगी झालरों व लाइटों से जगमग दिखाई दिए। शहर की अधिकांश इमारत रोशनी से डूबी नजर आईं। दिवाली पर्व को लेकर सुबह से शाम तक बाजार में ग्राहकों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तक धनतेरस की खरीदारी
बाजार में दोपहर तक कई लोगों ने धनतेरस को लेकर खरीदारी की। बाजार में चहल-पहल का माहौल रहा। शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। लोगों ने शुभ मुहूर्त में आभूषण, बर्तनों के साथ वाहनों की खरीदारी भी की। साथ ही लोगों ने दीपोत्सव को लेकर भी पूजा-पाठ के साथ मिठाई व उपहारों सहित जरूरत संबंधी खरीदारी की। दुकानदार दिनभर ग्राहकों की भीड़ में व्यस्त नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed