फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chills increased even after sunshine, chances of rain from five

धूप खिलने के बाद भी बढ़ी ठिठुरन, पांच से बारिश की संभावना

Mon, 03 Jan 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Chills increased even after sunshine, chances of rain from five
आग जला कर ठंड से बचने का प्रयास करते बच्चे। संवाद - फोटो : Sonipat
पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर दिखाई देने लगा है। नव वर्ष के आगाज के साथ ही जिलावासियों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। आलम यह है कि धूप खिलने के बाद भी लोग ठिठुर रहे हैं। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। यही नहीं धूप खिलने के बाद भी अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। सूर्योदय से पहले व सूर्यास्त के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में कई दिनों से शीत लहर चल रही है। जिले में भी सुबह-शाम आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। तापमान गिरने से सुबह कई क्षेत्रों में पाला भी गिर रहा है। हालांकि दिन में हवाओं की गति धीमी होने से हल्की राहत मिल रही है। कृषि विशेषज्ञों ने इस मौसम को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया है।
विज्ञापन

5 जनवरी से मौसम के परिवर्तनशील होने की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो 5 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे करीब तीन दिन तक बारिश के आसार बने रहेंगे और बादल छाए रहेंगे। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। उसके बाद ही लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक निजात मिल सकेगी। सप्ताह के अंत में मौसम फिर से साफ होने का अनुमान है। विशेषज्ञों के अनुसार 26 जनवरी के आसपास कड़ाके की ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण चल रही शीत लहर ने मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ा दी है। 5 जनवरी से मौसम के परिवर्तनशील होने और बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश के बाद ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
- डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed