फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister's flying squad took 9 samples of food items, seized 5 domestic cylinders

Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने की खाद्य सामग्री के 9 नमूने लिए, 5 घरेलू सिलिंडर जब्त

Tue, 21 Feb 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad took 9 samples of food items, seized 5 domestic cylinders
फोटो 36 - मुरथल रोड स्थित बेकरी पर नमूना लेते मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम। संवाद
सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने दो जगहों पर छापा मारकर खाद्य सामग्रियों के 9 नमूने लिए। टीम ने पहले मुरथल रोड स्थित एक बेकरी पर पहुंची और क्रीम, बिस्कुट सहित पांच नमूने लिए। इसके बाद देवडू रोड स्थित एक फैक्टरी में पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान कई अनियमितताएं मिलीं। फैक्टरी से चार नमूने लेने के अलावा 5 सिलिंडर जब्त किए। इस दौरान टीम में अग्निशमन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने मंगलवार को तीनों विभागों की टीम के साथ मिलकर मुरथल रोड स्थित एक बेकरी पर छापा मार कार्रवाई की। बेकरी पर अग्निशमन व प्रदूषण से संबधित कई खामियां पाई गई। इस दौरान टीम ने बेकरी से क्रीम, मैदा, आटा, बिस्कुट व रिफाइंड के सैंपल लिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अग्निशमन से संबंधित अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर नोटिस जारी किए हैं। इसके बाद देवडू रोड स्थित फैक्टरी पर छापा मार कार्रवाई कर चाप, मैदा, मक्की का आटा व व्हीट ग्लूकोन के नमूने एकत्रित किए। साथ ही पांच घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर नरेंद्र नैन ने फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी किया। दोनों जगहों से लिए गए नमूूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से सब इंस्पेक्टर सुनील, एएसआई राजेश, खाद्य सुरक्षा विभाग से खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र गहलावत, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर नरेंद्र नैन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उपमंडल अभियंता रविंद्र कुमार व दमकल अधिकारी रामफल मौजूद रहे।

फोटो 36 - मुरथल रोड स्थित बेकरी पर नमूना लेते मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम। संवाद

फोटो 36 - मुरथल रोड स्थित बेकरी पर नमूना लेते मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed