फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister will dedicate 12 projects today

Sonipat News: मुख्यमंत्री 12 परियोजनाओं काे आज करेंगे समर्पित

Sun, 14 Jul 2024 06:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will dedicate 12 projects today
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज जिले के लोगों को विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री गांव भैरा बांकीपुर में अलग-अलग विभागों की 12 से ज्यादा परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। वह गांव में स्थापित की गई महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण भी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में अधिकारी की बैठक ली। अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार प्रात: 11 बजे गांव भैरा बांकीपुर पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले वह महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन

इसके पश्चात गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में ग्रामीणों को संबोधित भी करेंगे। वह 12 से ज्यादा अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इनमें विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली सड़कें, नगरपालिका कुंडली में विभिन्न गलियों व ड्रेन के निर्माण का शुभारंभ, 220 केवीए के जीआईएस बिजली सब-स्टेशन राई का शुभारंभ, नांदनौर व कुमासपुर गांव में सीएचसी का शुभारंभ, गांव मुरथल में अनाज मंडी का शुभारंभ सहित कई अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed