फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister Flying Squad raided and recovered 2280 kg polythene from the warehouse, fined

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापेमारी कार्रवाई कर गोदाम से बरामद की 2280 किलोग्राम पॉलीथिन, जुर्माना

Fri, 10 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad raided and recovered 2280 kg polythene from the warehouse, fined
गोदाम से बरामद पॉलिथीन का मुरथल रोड पर भार करते अधिकारी। संवाद - फोटो : Sonipat
जिले में पॉलिथीन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है, उसके बावजूद इसका प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। पॉलिथीन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से दयाल चौक के पास कुम्हार गेट पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने एक गोदाम से 2280 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद की। टीम ने गोदाम संचालक से पॉलिथीन के बिल व संबंधित कागजात मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सका। नगर निगम ने गोदाम संचालक पर करीब 25 हजार रुपये का जुर्माना किया। टीम को इस दौरान दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने अधिकारियों की गाड़ी का घेराव कर लिया। हालांकि अधिकारियों के समझाने पर गाड़ी के सामने खड़े दुकानदारों ने गाड़ी को जाने का रास्तो दे दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि कुम्हार गेट के पास स्थित गोदाम में अवैध तरीके से पॉलिथीन का भंडारण किया हुआ है। अधिकारियों ने टीम गठित कर नगर निगम के अधिकारियों को साथ लेकर छापा मारा। टीम ने गोदाम से पॉलिथीन से भरे कट्टे बरामद किए। जिसे टीम ने कब्जे में ले लिया। बाद में उसका तोल किया गया तो पॉलिथीन का वजन 2280 किलोग्राम मिला। नगर निगम की टीम ने इस मामले में गोदाम संचालक पर जुर्माना किया।
विज्ञापन

उत्पादन पर रोक लगाते नहीं, दुकानदारों को करते हैं परेशान
कुम्हार गेट एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण ने कहा कि सरकार ने पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाई हुई है। फिर भी फैक्टरियां चल रही हैं। सरकार फैक्टरियों को बंद करवाने के बजाय छोटे दुकानदारों को परेशान कर रही है। दुकानदारों ने कहा कि विभिन्न कंपनियां सामान की पैकिंग करने में प्लास्टिक का प्रयोग कर रही है, लेकिन उन पर सरकार रोक नहीं लगा रही। दुकानदारों ने निगम से छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कार्यालय पहुंचे पार्षद से मिले दुकानदार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई से असंतुष्ट दुकानदार एकत्रित होकर निगम कार्यालय में अधिकारियों से मिलने पहुंचे। अधिकारी नहीं मिलने पर दुकानदार पार्षद अतुल जैन से मिले और अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने साथ थैला नहीं लाते और पॉलिथीन में सामान डालने को बोलते हैं। ऐसे में उन्हें मजबूरन पॉलिथीन रखने पड़ते हैं।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को सूचना मिली थी कि कुम्हार गेट के पास स्थित गोदाम में बड़ी संख्या में पॉलिथीन का भंडारण किया गया है। जांच की तो गोदाम से करीब 2280 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद किया। बरामद किए पॉलिथीन को बाद में कूड़ा निस्तारण केंद्र मुरथल पर भेज दिया गया है। गोदाम संचालक पर 25 हजार जुर्माना लगाया गया है। -साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षण, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed