फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cheatimg og 1 crore in the name of throwing mony in years

दो साल में राशि दोगुना करने के नाम पर सात लोगों से एक करोड़ की ठगी, 100 से ज्यादा हुए ठगी के शिकार

Fri, 01 Nov 2019 08:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
cheatimg og 1 crore in the name of throwing mony in years
एसपी कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंची महिलाएं। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सिक्का कालोनी स्थित जन चेतना मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी का कार्यालय खोलकर 100 से ज्यादा लोगों को रकम दोगुनी करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है। फिलहाल सात लोगों ने उनके साथ एक करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है। यह संख्या करोड़ों में हो सकती है। ठगी का पता लगने के बाद से कंपनी कार्यालय पर ताला लटका हुआ है। हरसाना कलां गांव के लोगों ने एसपी को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव हरसाना मालचा निवासी लीला, कमला, सुमित रानी, सीमा, नरेंद्र, मीना, मंजू ने पुलिस को बताया कि उनके गांव की नीलम ने उन्हें बताया था कि वह जन चेतना नाम की कंपनी में मैनेजर है। उनकी कंपनी में आरडी खाता खुलवाने पर कंपनी उसकी राशि को दो साल में दोगुना करके वापस देती है। उन्होंने बताया कि नीलम के गांव की होने के कारण उन्होंने विश्वास कर लिया। आरोप है कि उसके कहने पर कंपनी के खाते में रुपये जमा करवा दिए। उन सभी ने करीब एक करोड़ रुपये कंपनी में जमा हुए। जिस पर कंपनी की तरफ से उन्हेें एफडी के तौर बांड दे दिए गए। मगर रुपये आरडी कह कर जमा करवाए गए थे। नीलम ने उन्हें खेड़ी तगा निवासी सुशील त्यागी को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बताकर मिलवाया था। बाद में उनकी स्कीम पूरी होने के बाद जब रुपये मांगे तो नीलम व सुशील उन्हें टालने लगे। लीला का आरोप है कि बाद में 5 सितंबर को उन्हें फोन कर कार्यालय में बुलाया गया। कार्यालय में गए तो वहां मौजूद सुशील व अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। कमरे में बंद कर दिया गया और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि कंपनी ने ऐसे ही सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। मगर अभी तक कई लोगों को रुपये वापस देने का झांसा देकर शिकायत करने से रोक रखा है। पुलिस मामले की जांच करेगी तो बड़े स्तर पर ठगी के मामले का खुलासा हो सकेगा। बाद में महिलाओं ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी को शिकायत देने के बाद अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर की गई है ठगी
एसपी को शिकायत देने वाली महिलाओं ने बताया कि आरोपी ने पानीपत, सोनीपत, मेरठ व बागपत में कंपनी कार्यालय खोल कर बड़े स्तर पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। महिलाओं का आरोप था कि उन्हें शक है कि आरोपी विदेश में भी भाग सकता है। पुलिस को आरोपी का जल्द पता लगाकर उसे गिरफ्तार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत में सैकड़ों से की गई है ठगी
जन चेतना मार्केटिंग कंपनी ने पानीपत में भी बड़े स्तर पर ठगी की है। बताया गया है कि वहां पर सैकड़ों लोगों को शिकार बनाया गया है। जिनसे 15 से 20 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। सितंबर माह में सैकड़ों सदस्य बनाने वाले एजेंट ने कंपनी के डायरेक्टर समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। वहीं ठगी के शिकार लोगों ने बताया है कि कंपनी के कार्यालय पानीपत, सोनीपत के अलावा उत्तर प्रदेश के मेरठ व बागपत में भी है।
रोहट के भी कई लोग हुए ठगी के शिकार
गांव रोहट की रहने वाली प्रमोद देवी ने बताया कि कंपनी ने उनके गांव के चार-पांच लोगों से ठगी की है। अकेले प्रमोद देवी के साथ करीब 22 लाख की ठगी हुई है। उसने इस मामले की शिकायत सदर थाना में दी थी। तब उसे कंपनी अधिकारी की तरफ से चार चैक थमा दिए गए थे। हालांकि उनके से दो चैक बाउंस हो चुके हैं। उनका कहना है कि इस तरह ठगी के पीड़ितों की संख्या सैकड़ों में हो सकती है। अब लोग लगातार सामने आने लगे हैं।

मार्केटिंग कंपनी द्वारा दो साल में राशि दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कंपनी के कार्यालय पर ताला लटक रहा है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
-एसआई राजेश, जांच अधिकारी, सिक्का कालोनी चौकी।

 सिक्का कालोनी में कंपनी के कार्यालय पर लटका ताला।

सिक्का कालोनी में कंपनी के कार्यालय पर लटका ताला।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed